बेल के फायदे, गुण, उपयोग और नुकसान | Bael fruit benefits in hindi

गर्मियों में लाभकारी है बेल का सेवन जाने इसके फायदे और औषधीय गुण? Benefits of bael fruit in hindi

बेल के पेड़ के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते ही होंगे क्योंकि हिंदू धर्म में भगवान शिव-पार्वती की पूजा के लिए बेल पत्र और Bael fruit का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता है। गर्मियों के मौसम में अनेक लोगों द्वारा Bael fruit का शर्बत भी काफी शौक से पीया जाता हैं। आयुर्वेद के अनुसार (Aegle marmelos) बेल के अनगिनत फायदे हैं जिनके कारण औषधि के रूप इसका प्रयोग किया जाता है जानिए बेल के फायदे Bael fruit benefits in hindi

bael fruit benefits in hindi

बिल्व के फायदे / Bael fruit benefits in hindi

बेल का फल कई रोगों के खतरे को कम कर सकता है साथ ही इसका प्रयोग काफी रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। सामान्यतः होने वाले कफ या वात विकार, बदहजमी, दस्त, मूत्र रोग, पेचिश, डायबिटीज, ल्यूकोरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बेल के फल और पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा पेट दर्द, ह्रदय विकार, पीलिया, बुखरा, आंखों के रोग आदि में भी बेल के सेवन से लाभ मिलता है। आइए बेल क्या है और बेल के सभी औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बेल क्या है – What is Bael fruit

यह भारत में पाया जाने वाला एक रसीले फल का पेड़ है। यह एक ऐसा वृक्ष है जिसका धार्मिक और औषधीय महत्व होता है। बेल का पेड़ ज्यादातर शिव मंदिर में या शिव मंदिर के आसपास पाया जाता है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह शिव का प्रिय वृक्ष होता है बेल के पत्ते यानी बेल पत्र शिव को अर्पित किए जाते हैं।

इसके फल (Bael fruit) गोलाकार होते हैं तथा इसके फलों को तोड़ने पर इनके अंदर गुदा होता है जिसका सेवन जूस शरबत आदि बनाने में किया जाता है। बेल, बिल्व या बेल पत्र, श्री फल, सदाफल, Aegle marmelos जैसे नामों से जाना जाने वाले इस पेड मे अनेक रोगों को नष्ट करने की क्षमता मौजूद होती है।

बेल के फायदे और उपयोग – Bael fruit ke fayde

पाचन संबंधी समस्याएं दूर करेगा बेल का फल

पाचन संबंधी तमाम समस्याओं में पके हुए बेलफल का उपयोग करना लाभदायक होता है क्योंकि बेल का फल पाचक गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ बलवर्द्धक भी होता है। बेल के फल का शर्बत पीने से पेट साफ रहता है। साथ ही इसके सेवन से वात-कफ संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। गर्मियों में गर्भवती स्त्रियों का जी मिचलाने लगे तो बेल और सौंठ का काढ़ा दो चम्मच पिलाने से तुरंत लाभ होता है।

शारीरिक कमजोरी दूर करने में बेल के फायदे

शरीर में होने वाली किसी भी तरह की कमजोरी को दूर करने में बेल बेहद गुणकारी होती है। इसके लिए बेल के फल (Bael fruit) से शर्बत बनाकर नियमित पीने से फायदा होता है।

बेल का मुरब्बा भी शरीर की शक्ति बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है साथ ही पक्के हुए बेल फल के गुड्डे को चीनी या शक्कर के साथ खाने से आंत संबंधी समस्याओं में तुरंत राहत मिलती है।

लू से बचाये बेल फल

गर्मी के मौसम में लू अधिक चलने के कारण लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है इसलिए नियमित बेल का शर्बत बनाकर पीने से लू लगने का खतरा नहीं रहता है और जिनको लू लग चुकी है उनके लिए यह दवा के रूप में कार्य करता है। बॉडी के बढ़े हुए टेम्परेचर यानि शरीर की गर्मी को दूर करने में बेल बेहद लाभकारी है।

गर्मी से बचाने में बेल के फायदे

शरीर में गर्मी का प्रभाव अधि‍क बढ़ जाने के कारण आंव, दस्त, उल्टी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन आधे कच्चे-पक्के बेलफल (Bael fruit) का सेवन करें या बेल के शर्बत का उपयोग करने से लाभ होता है। बेल फल डायरिया रोग में काफी लाभकारी होता है।

आंखों के लिए बेल के फायदे

गर्मियों के समय अक्सर आंखों में जलन होने के साथ साथ लालिमा की समस्या भी होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में बेल के पत्तों का रस एक-एक बूंद दोनों आंखों में डालने से इस समस्या में तुरंत लाभ होता है और इसका कोई नुकसान भी नहीं होता है लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें कि रस को अच्छे से छानकर ही प्रयोग करें, इसमें किसी तरह के धूल मिट्टी के कण या कचरा न हो। आंख के दर्द में बेल के पत्तों की लुगदी आंख पर बांधने से काफी आराम मिलता है।

पेट के कीड़ों में बेल के फायदे

बच्चों के अक्सर अधिक मीठा वगैरह खाने के कारण पेट में कीड़ों की समस्या आम होती है। अगर बच्चों के पेट में कीड़े हो तो इसके लिए बेल पत्र (Bael leaves) का अर्क पिलाना बहुत कारगर उपाय है। इसके अलावा छोटे बच्चों को नियमित एक चम्मच पके हुए Bael fruit का गुड्डा खिलाने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

bael fruit benefits in hindi

मधुमेह रोग में बेल के फायदे

डायबिटीज के रोगियों के लिए बेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए बेल के पत्ते, हल्दी, गिलोय, हरड़, बहेड़ा, और आंवला को 6-6 ग्राम की बराबर मात्रा में लेकर कूट लें तथा उसके बाद इन्हें 250 मिली पानी में रात को कांच या मिट्टी के बर्तन में भिगोकर छोड़ दें और सुबह अच्छे से मसलकर छान लें। इसको 125 मिली की मात्रा में सुबह और शाम 2 से 3 माह तक लगातार सेवन करने से मधुमेह रोग में लाभ होता है।

खून की कमी दूर करने में बेल के फायदे

शरीर में होने वाली खून की कमी या एनीमिया रोग से छुटकारा दिलाने में बेल का इस्तेमाल काफी सहायक होता है। रोजाना दूध के साथ बेलगिरी के चूर्ण (Bael fruit powder) और मिश्री मिलाकर कुछ दिन लगातार सेवन करने से खून की कमी,  कमजोरी दूर होती है तथा हीमोग्लोबिन के स्तर में बढ़ोतरी होती है।

पुरुषों के लिए बेल के फायदे

पुरुषों में होने वाली शारीरिक दुर्बलता, धातु दुर्बलता, वीर्य दोष जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए बेल का सेवन करना लाभदायक होता है। नियमित सुबह शाम 3 ग्राम बिल्व के पत्तों (Bael leaves) के चूर्ण में थोड़ा शहद मिलाकर सेवन करने से धातु रोग में लाभ होता है। 100 मिली दूध में बिल्व के पत्तों के 20 से 25 मिली रस, 6 ग्राम जीरक चूर्ण तथा 20 ग्राम मिश्री मिलाकर (यह रोज तैयार करके लगातार पीना है) इस मिश्रण को पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और पुरुषों का शरीर बलशाली बनता है।

निष्कर्ष

बेल (Aegle marmelos) का संपूर्ण पौधा ही स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है आज के लेख में हमने इसके अलग-अलग प्रयोग और बेल के फायदों (Bael fruit benefits) के बारे में विस्तार से चर्चा की है इसके बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल बेल के फायदे (Bael fruit benefits) जरूर पसंद आया होगा तथा यह आपके लिए काफी उपयोगी भी होगा, इसलिए इस लेख को अपने परिवार के लोगों व दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें तथा आर्टिकल कैसा लगा यह कमेंट करके भी बताएं।

लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

इन्हें भी पढ़ें –