नियमित सुबह खाली पेट अंकुरित अनाज का सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर में बीमारियों का खतरा काफी कम करता है। 

By: Sharwan Bishnoi

अंकुरित अनाज अत्यंत ही पौष्टिक होने के साथ-साथ औषधीय गुणों का भी भंडार है। 

इनमें उच्च प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, खनिज, कैल्शियम, जिंक जैसे तत्व मौजूद होते है

इसके साथ-साथ इनमे ओमेगा 3 फैटी एसिड, क्लोरोफिल जैसे तत्व मौजूद होते हैं। 

रोजाना सुबह के समय अंकुरित अनाज खाने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। 

यह रक्तशुद्धि कर्ण यानि खून साफ करने के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। 

अंकुरित अनाज स्किन व वालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं 

यह त्वचा को हमेशा जवान रखने में सहायक है और बालों को झड़ने से बचाते है । 

गर्भवती महिलाएं अगर नियमित अंकुरित अनाज खाये तो जच्चा बच्चा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है 

शरीर के वजन को हमेशा नियंत्रित रखने में अंकुरित अनाज सहायक होता है। 

बच्चों को अंकुरित अनाज खिलाने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है। 

डायबिटीज के रोगियों को के लिए अंकुरित अनाज का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है। 

यह फाइबर से भरपूर होने के कारण कब्ज से राहत दिलाने और पाचन तंत्र मजबूत करने में मददगार होता है। 

अंकुरित अनाज में शरीर के लिए आवश्यक सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होने के कारण यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। 

अंकुरित अनाज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होने के कारण यह कोलेस्ट्रोल के स्तर को कंट्रोल रखता है। 

विटामिन ए का भी अंकुरित अनाज अच्छा स्रोत होते हैं 

इसलिए यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

दिल को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए सुबह अंकुरित अनाज खाना लाभकारी होता है। 

रोज सुबह अंकुरित अनाज खाने से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती है। 

रोज सुबह के समय अंकुरित अनाज का नाश्ता करने से बॉडी में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। 

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी अंकुरित अनाज कम करता है। 

रोज सुबह नाश्ता करना क्यों जरूरी है विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

अन्य वेबस्टोरी यहाँ देखें

Open Hands