Makoy ke fayde 

मकोय एक औषधीय वनस्पति है यह जंगलो या खाली भूमि में पाई जाती है मकोय के पुरे पौधे का औषधीय उपयोग है

Sharwan Bishnoi

nirogihealth.com

मकोय का पूरा पौधा ही औषधिये गुणों से भरपूर होता है इसके पत्ते, फल व इसके बीज पंचांग का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

मकोय का इस्तेमाल सांस संबंधी विकारों को दूर करने, पेशाब बढ़ाने, कुष्‍ठ और बुखार में किया जाता है।

nirogihealth.com

किडनी रोग, सूजन, बवासीर, दस्‍त या कई प्रकार के चर्म रोग के उपचार में मकोय का सेवन काफी लाभ पहुंचाता है।

मकोय के बीजों का इस्तेमाल भ्रम, बार बार प्‍यास लगने, सूजन और त्‍वचा रोग में फायदेमंद है।

लिवर से सम्बंधित तमाम तरह के बीमारियों से बचने के लिए मकोय का किसी भी रूप में प्रयोग करना फायदेमंद माना जाता है।

मकोय के फलों में आयरन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ बीमारियों से बचाने में भी मददगार होते हैं

nirogihealth.com

मकोय का प्रयोग किसी भी प्रकार की एसिडिटी गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। 

मकोय के 5-6 ताजे पत्तों को चबाने से मुंह के छाले की परेशानी ठीक होती है।

nirogihealth.com

बुखार की समस्या से राहत पाने के लिए मकोय के फलों का प्रयोग करना फायदेमंद होता है।

मकोय के 20-30 मिलीग्राम काढ़े में 2 ग्राम पीपल का चूर्ण मिलाकर सुबह शाम खाने के बाद पिलाने से अपच की समस्या ठीक होती है।

मकोय के पके हुए फलों का सेवन शहद के साथ करने से टीबी की बीमारी में फायदा होता है।

मकोय के 20-30 मिलीग्राम काढ़े में हल्दी का 2-5 ग्राम चूर्ण डाल कर पिलाने से पीलिया रोग में फायदा होता है।

ऐसी ही स्वास्थ्यवर्धक और हेल्थ के लिए उपयोगी जानकारियों के लिए विजिट करें -

अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद

nirogihealth.com