त्वचा को स्वस्थ रखने और खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन का प्रयोग सदियों से किया जा रहा है

Sharwan Bishnoi

Benefits of Gram flour  for face

बेसन में आपकी ब्यूटी का राज छिपा है इसलिए हर तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में बेसन मुख्य घटक होता है। 

बेसन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण स्किन प्रोब्लेम्स दूर करने में सहायक होता है। 

स्किन पर बेसन लगाने से त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड रहने के साथ साथ चमकदार भी बनती है। 

बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर त्वचा की प्राकृतिक चमक को लौटाता है। 

हमेशा के लिए गोरा होने के घरेलू नुस्खे जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें -

त्वचा पर बेसन लगाने से त्वचा साफ सुंदर और मुलायम बनी रहती है। 

बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से रंग गोरा होता है और सभी तरह के दाग धब्बे दूर होते है। 

बेसन में शहद और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिम्पल्स से छुटकारा मिलता है। 

बेसन में हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिलकर लगाने से टेनिंग की समस्या दूर होती है। 

बेसन में कच्चा दूध मिलकर त्वचा पर लगाने से स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होता है। 

बेसन में हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर लगाकर अच्छे से मसाज करने से झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

बेसन में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से झाइयां दूर होती है। 

बेसन में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से बढ़ती उम्र का प्रभाव कम होता है। 

नारियल तेल और बेसन को मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से स्किन का रूखापन दूर होता है। 

बेसन में ग्लिसरीन और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसावट आती है। 

बेसन में एलोवेरा जेल और हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं, 

ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से चेहरे का रंग साफ और गोरा हो जाता है। 

त्वचा पर बेसन का प्रयोग किसी भी रूप में करने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। 

आपकी स्किन चाहे कैसी भी हो लेकिन बेसन हर तरह की स्किन के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है। 

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बेस्ट हर्बल फेस वॉश के बारे में जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें - 

Thanks for Watching