हाथ पैर सुन होने का घरेलू इलाज : Tingling in hands and feet natural remedies in hindi
हाथों पैरों में झनझनाहट यानि Tingling in hands and feet होने का प्रभाव हाथों, पैरों, उंगलियों, तलवे आदि में ज्यादा होता है, हाथ पैर में झनझनाहट (Paresthesia problem) कोई गंभीर समस्या तो नहीं है,
परंतु यह आपकी पूरी दिनचर्या प्रभावित होने का कारण बन सकती है। इसलिए हाथों में झनझनाहट Tingling in hands का समय रहते इलाज जरूरी है।
इस आर्टिकल में जानेंगे हाथों पैरों में झनझनाहट क्यों होती है यानि Tingling in hands causes, इसके लक्षण और हाथ पैर में झुनझुनी का घरेलू उपचार क्या है।
साथ ही Tingling in hands and feet यानि हाथों व पैरों में झनझनाहट होने पर कौन कौन सी सावधानियां रखना जरुरी होता है।
हाथों पैरों में झनझनाहट क्या है / What is tingling in hands and feet
हाथ और पैरों में होने वाली झनझनाहट सुई चुभने (हाथों में पैरों में कांटे से चुभना) जैसी होती है इस समस्या में हाथ या पैर का कोई भाग सुन पड़ जाता है, आम भाषा में कहा जाता है कि हाथ या पैर सो गए हैं।
डॉक्टर द्वारा इसे पैरेस्थेसिया (Paresthesia) कहा जाता है। मुख्यतः एक ही पोजीशन में बैठने से हाथों पैरों में रक्त संचार सही नहीं हो पाता या कोई नस थोड़ी बहुत दब जाती है।
इससे उस स्थान या पैरों में झनझनाहट होने लगती है, जब हम पोजीशन बदलते हैं या खड़े हो जाते हैं तो दबाव कम होकर रक्त संचार सुचारू रूप से होने लग जाता है और झनझनाहट खत्म हो जाती है।
अगर कभी कभार यह समस्या होती है तो सामान्य बात है लेकिन जब ऐसा बार-बार होने लगे तो चिंता का विषय हो जाता है और Tingling in hands and feet disease का इलाज करवाना जरूरी होता है।

Table of Contents
- 1 हाथों पैरों में झनझनाहट क्या है / What is tingling in hands and feet
- 1.1 हाथों पैरों में झनझनाहट होने के कारण : Reasons for tingling in hands and feet in hindi
- 1.2 हाथों पैरों में झनझनाहट होने के लक्षण : Symptoms of tingling in hands and feet in hindi
- 1.3 हाथों और पैरों की झनझनाहट दूर करने के घरेलू उपाय : How to stop tingling in hands and feet in hindi
- 1.4 बॉडी या हाथों पैरों में कंपन में सावधानियां : Hatho me kampan me savdhaniya
हाथों पैरों में झनझनाहट होने के कारण : Reasons for tingling in hands and feet in hindi
जब हाथों व पैरों की नसें दब जाती है तो हाथों व पैरों में रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता इसके कारण हाथ और पैर में झनझनाहट होने की समस्या उत्पन्न होती है इसके कारण हाथ या पैर सुन्न हो जाते है या करंट सा महसूस होता है।
शरीर के किसी भी हिस्से में कभी-कभी झनझनाहट होना सामान्य है लेकिन बार-बार ऐसा होना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। हाथों व पैरों में झुनझुनी होने का बढ़ती उम्र भी एक कारण हो सकता है।
थायराइड के कारण भी झनझनाहट या Tingling in hands and feets problem हो सकती है क्योंकि इसके हार्मोन हमारे शरीर के तापमान से लेकर मेटाबोलिज्म हर चीज को नियंत्रित करता है।
इसके अलावा ट्यूमर की समस्या होने पर हाथ और पैरों में झनझनाहट हो सकती है। इस समस्या के और भी बहुत से कारण यानि Tingling in hands and feet causes होते हैं जैसे
- शरीर की नसों में रक्त संचार में कोई रूकावट होने के कारण
- तंत्रिका संबंधी कोई बीमारी होने के कारण
- लिवर और गुर्दे की समस्या होने के कारण
- नशीले पदार्थ, जहरीली वस्तु या कोई केमिकल का शरीर में चले जाने के कारण
- विटामिन्स जैसे विटामिन B1, B6, B12, B3 विटामिन E की कमी के कारण
- गठिया रोग होने के कारण
- गर्दन या कमर की किसी चोट के कारण
- ज्यादा लंबे समय तक किसी बीमारी की दवाओं के सेवन के कारण
- ब्लड प्रेशर का कम या ज्यादा होने के कारण
- डायबिटीज, ब्लड शुगर ज्यादा होने के कारण भी शरीर में झनझनाहट हो सकती है।
Read also ~ मधुमेह के रोगी को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए
हाथों पैरों में झनझनाहट होने के लक्षण : Symptoms of tingling in hands and feet in hindi
शरीर में इस समस्या Tingling in hands के होने के कारण बहुत से लक्षण यानि Tingling in hands and feet symptoms दिखाई देते है जैसे
- शरीर के किसी अंग जैसे हाथ, पैर, उंगलियां आदि सुन्न पड़ना
- हाथ, पैर व बाजू में चुभन के साथ झनझनाहट होना
- काम करने के दौरान थकान के साथ शरीर में कंपन होना
- हाथों व पैरों के तापमान का कम या ज्यादा होना
- हाथ व पैरों में सुई सी चुभना या सुन्न होना
- अगर कभी-कभी झनझनाहट हो तो कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन नियमित ऐसा हो तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
हाथों और पैरों की झनझनाहट दूर करने के घरेलू उपाय : How to stop tingling in hands and feet in hindi

साइप्रस का तेल
इस तेल का प्रयोग सूजन व दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। साइप्रस के तेल की नियमित मालिश करने से नसों में रक्त संचार में सुधार होने के साथ-साथ यह क्षतिग्रस्त नसों को भी ठीक करता है।
हाथों व पैरों में झनझनाहट की समस्या यानि Tingling in hands से छुटकारा पाने के लिए साइप्रस के तेल में नारियल और जैतून का तेल मिलाकर रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण से हाथों और पैरों के साथ पूरे शरीर की मसाज करना बहुत लाभदायक होता है।
लैवेंडर का तेल
इस तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, यह क्षतिग्रस्त नसों की मरम्मत करके दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है। लेवेंडर ऑइल तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में काफी उपयोगी होता है।
इसलिए झनझनाहट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस तेल में नारियल का गर्म तेल मिलाकर इस मिश्रण से हाथों व पैरों की मालिश करना फायदेमंद होता है और यह तेल पुरुषों के लिए भी लाभकारी होता है।
इसके बारे में अधिक जानने के लिए पढ़े- यौन दुर्बलता दूर करने के उपाय
बादाम का तेल
इस तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है यह रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करता है बादाम का तेल बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
इसका इस्तेमाल खाने में करने के साथ शरीर पर लगाने के लिए भी किया जाता है। हाथ पैरों की झनझनाहट को दूर करने के लिए दो चम्मच बादाम का तेल लेकर पूरे शरीर की मालिश करने से काफी आराम मिलता है।
इसके अलावा बादाम के तेल को दूध के साथ मिलाकर पीना भी शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।
Read also – जानिए रोज बादाम खाने के फायदे क्या होते है
दालचीनी
दालचीनी में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के रक्त संचार को सुचारू रूप से कार्य करने में मददगार होते हैं।
दालचीनी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है जो हाथों और पैरों की झनझनाहट को दूर करने में काफी सहायक होता है।
इसलिए Hatho me kampan जैसी समस्या से निजात पाने के लिए एक कप पानी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर इसका सेवन दिन में दो बार करने से ऐसी समस्या में राहत मिलती है।
सेव का सिरका
सेव के सिरके में बहुत से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं यह हमारे शरीर की ऊर्जा में वृद्धि करने के साथ ही यह शरीर की शुद्धि भी करता है।
इसके अलावा सेब के सिरके में एसिटिक एसिड भी पाया जाता है। इसलिए हाथ व पैरों की झनझनाहट दूर करने के लिए एक गिलास सादे जल में दो चम्मच सेव का सिरका मिलाकर इसका नियमित सेवन करना लाभदायक होता है।
Read also – Apple cider vinegar के फायदे और उपयोग
सेंधा नमक
सेंधा नमक मैग्नीशियम से भरपूर होता है और मैग्नीशियम शरीर की सूजन और दर्द की समस्या को दूर करने में लाभदायक होता है और झनझनाहट उत्पन्न करने वाली क्षतिग्रस्त नसों को भी ठीक करके सुचारू रूप से कार्य करने में मददगार होता है।
हाथों पैरों की झनझनाहट से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर टब में डालकर इस पानी में हाथों व पैरों को 20 से 25 मिनिट डुबोकर रखने से राहत मिलती है।
बॉडी या हाथों पैरों में कंपन में सावधानियां : Hatho me kampan me savdhaniya
जिन लोगों के हाथों व पैरों में कंपन होती है उन्हें इन घरेलू उपायों को आजमाने के बाद भी अगर ऐसी समस्या बनी रहती है तो उन्हें डॉक्टर से परामर्श अवश्य करना चाहिए।
जिन लोगों की उम्र अधिक है उन्हें अगर ऐसी समस्याएं यानि बॉडी या हाथों पैरों में कंपन होती है तो उन्हें चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए क्योंकि रक्तचाप के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।
निष्कर्ष – Conclusion
इस आर्टिकल में हमनें विस्तार से जाना हाथों पैरों में झनझनाहट यानि Tingling in hands and feets क्या है तथा अक्सर हाथों व पैरों में कंपन आखिर क्यों होती है।
हाथों पैरों में झनझनाहट होने के लक्षण, कारण तथा घरेलू उपचार या Tingling in hands and feet treatment at home क्या है तथा ऐसी कौनसी चीजें है जिनका सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
इस लेख के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो हमें पूछ सकते है।
यह लेख आपको कैसा लगा Comment करके जरूर बताये तथा आर्टिकल को शेयर करना ना भूलें क्योंकि किसी जरूरतमंद तक यह जानकारी पहुंचना आवश्यक है ताकि इस समस्या यानि Hatho pairo me kampan hona से छुटकारा पाने में मदद मिल सके।
इस आर्टिकल Tingling in hands and feets में दी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है अतः किसी भी सुझाव को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढ़ें-