स्वादिष्ट और रसीला फल आम खाने के फायदे और औषधीय गुण

आम खाने के फायदे और उपयोग – Mango benefits in hindi

भारत में आम यानि Mango को इसकी खुशबू और औषधीय गुणों के कारण फलों का राजा भी कहा जाता है। आम का सीजन शुरू होते ही लोगों के मुंह में पानी आना आने लग जाता है। क्योंकि Mango का स्वाद ही इतना लाजबाव होता है और साथ ही इसको Mango खाने से शरीर में बहुत से फायदे (Benefits of eating mango) भी होते हैं।

आम खाने में अत्यंत ही स्वादिष्ट और रसीला होने के साथ साथ सेहत के लिए इसके फायदे यानि Mango health benefits भी हैरान करने वाले होते है। आज इस लेख में हम चर्चा करने वाले है आम खाने फायदे यानि Mango benefits आम में औषधीय गुण तथा भारत में आम की प्रमुख किस्में और इसके अलग अलग नाम जानिए Aam khane ke fayde और इसका सेवन कैसे करें।

आम के नाम और प्रमुख किस्मे – Names of mango in hindi

आम की अनेक प्रजातियां (Type of mango) पाई जाती है। जिन को अलग-अलग नामों से जाना जाता है तथा इनका स्वाद भी अलग अलग होता है। भारत में आम की लगभग सौ किस्में पाई जाती है।

भारत में आम को दशहरी, चौसा, लंगड़ा, बादामी, सफेदा, तोतापरी, केसर, अल्फांसो आदि नामों से जाना जाता है। आम का सेवन करने के लिए मुख्यत आम का फल, जूस या मैंगो शेक के रूप में किया जा सकता है।

आम के पोषक तत्व – Mango nutritional in hindi

आम अनेक प्रकार के विटामिन्स मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फल होता है। आम में फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम जिंक, कॉपर, फोलेट (Vitamin B9), विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे अनेक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Mango विटामिन के का भी अच्छा स्रोत होता है। इसलिए नियमित आम खाने से शरीर में अनेक फायदे (Mango benefits) होते हैं आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही यह पौष्टिक भी होता है। इसको खाने से बहुत सी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

आम के फायदे और औषधीय गुण – Mango benefits in hindi

Mango benefits
Mango ke fayde

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए

गर्मियों के मौसम में झुलसी हुई त्वचा को चमकदार व मुलायम बनाने के लिए रोज आम खाना या आम का जूस (Mango juice) पीना फायदेमंद होता है।

आम में विटामिन सी व विटामिन ए की भरपूर मात्रा होने के कारण इसका सेवन करने से बढ़ती हुई उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है और स्किन में निखार आता है।

साथ ही कुछ दिन नियमित आम का सेवन करने से त्वचा के दाग धब्बे, पिंपल्स, मुहांसे, ब्लैकहेड्स जेसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें – हमेशा जवान रहने के लिए घरेलू उपाय क्या है

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए

आम एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिन सी से भरपूर फल होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, फॉलेट, कॉपर, विटामिन ई व विटामिन बी जैसे अनेक विटामिन्स तथा मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति यानि immune system बढ़ाने में सहायक होते हैं।

इसलिए आम में मौजूद पोषक तत्वों के कारण नियमित आम का जूस पीने या किसी भी रूप में सेवन करने से शारीरिक शक्ति में वृद्धि व रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

पाचन तंत्र की मजबूती के लिए

पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए आम का किसी भी रूप में सेवन करना सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। क्योंकि आम में डायजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं। आम फाइबर और पानी का भी बहुत अच्छा स्रोत होता है।

इसलिए इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होने के साथ-साथ कब्ज, गैस, अपच, डायरिया जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

दिल की मजबूती के लिए

आम का फल दिल के रोगों से बचाने और दिल को मजबूत करने में मददगार होता है। क्योंकि आम में पोटेशियम, फाइबर के साथ-साथ अनेक प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स व खनिज तत्व भी पाए जाते हैं,

जो दिल की धमनियों में किसी भी प्रकार की रूकावट या ब्लॉकेज की समस्या से बचाने में सहायक होते हैं।

आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह रक्त वाहिकाओं को हेल्दी रखने और हैल्दी कोलेजन के विकास के लिए भी उपयोगी होता है।

आम पॉलीफेनोल्स बायोएक्टिव होने कारण इसका इस्तेमाल हार्ट की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

यह भी पढें – दिल को स्वस्थ व मजबूत रखने के घरेलू उपाय

आंखों के लिए

आंखों की रोशनी तेज करने व आंखों की समस्याओं से बचाने में आम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए (Vitamin A) पाया जाता है।

इसके अलावा आम में विटामिन के (Vitamin K) भी होता है। Mango में मौजूद इन्हीं तत्वों के कारण यह आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसके अलावा आम अल्फा कैरोटीन, बीटा कैरोटीन तथा क्रिप्टोसानथीन जैसे फ्लावोनाइट्स का भी अच्छा स्रोत होता है। जो आंखों की दृष्टि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए

आम में कैल्शियम भी मौजूद होता है इसलिए आम खाने से जोड़ या हड्डियां भी मजबूत होती है। आम का लगातार इस्तेमाल जैसे आम खाने या जूस पीने से शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी दूर होने व कैल्शियम की पूर्ति होने से शरीर तो ताकतवर व मजबूत होता ही है साथ ही जोड़ एवं हड्डियां भी मजबूत व हैल्दी होती है।

यौन शक्ति बढ़ाने में

आम बहुत अच्छा कामोत्तेजक फल माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई सेक्स हार्मोन को नियमित करने और कामेच्छा को बढ़ाने में मददगार होता है।

साथ ही Mango में पोटेशियम व मैग्नीशियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो सेक्स हारमोंस के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए मुख्य तत्व होते हैं।

आम का सेवन पुरुषों में हिस्टामिन का उत्पादन बढ़ाता है जो संभोग सुख की प्राप्ति में मददगार होता है। इसलिए यौन कमजोरी दूर करने के लिए आम का सेवन फायदेमंद (Mango uses benefits) होता है। यौन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय जानने के लिए यह पढें-

वजन घटाने के लिए

आम का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ाया भी जा सकता है तथा इससे वजन घटा भी सकते हैं।

आम में डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण इसको खाने से लंबे समय तक पेट भरे हुए का अहसास होता है और इससे भूख कम या देर से लगती है। इससे बार-बार खाने से बच सकते हैं जिससे वजन कम होता है।

इसके अलावा आम के छिलके में फाइटोकेमिकल भी पाया जाता है जोकि फैट को प्राकृतिक रूप से घटाता है।

कैंसर रोग से बचाने में सहायक है आम

आयुर्वेद के जानकारों का मानना है कि आम में पाया जाने वाला एक्टिव एंटीऑक्सीडेंट प्रोस्टेट कैंसर, कोलोन कैंसर या ल्यूकेमिया से बचाने में सहायक होता है।

इसमें क्यूसेंटिन, फिसेटिव, एस्ट्रागालिन जैसे बहुत से तत्व भी मौजूद होने के कारण Mango कैंसर रोग से बचाने में भी सहायक माना जाता है।

Mango benefits
Mango benefits

आम के अन्य फायदे – Aam khane ke fayde

अब तक बताये गये आम के फायदों यानि Mango benefits के अलावा भी इसके उपयोग से बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं जैसे

  • पके हुए आम के गुद्दे से फेस पैक बनाकर चेहरे पर अच्छे से मसाज करने से चेहरे पर निखार आता है और स्किन संबंधी संक्रमण से भी बचने में मदद मिलती है।
  • आम को पुरुषों की पौरुष शक्ति बढ़ाने वाला फल माना जाता है। इसलिए इसके सेवन से सेक्स क्षमता बढ़ती है।
  • इसमें में मौजूद ग्लूटामिक एसिड नामक तत्व दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ाने और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मददगार होता है।
  • आम पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत होता है और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होता है।
  • गर्मियों के मौसम में आम का जूस पीने या कच्चे आम का सेवन करने से गर्मी से बचने में मदद मिलती है।

यह भी पढें – गर्मी से बचने के घरेलू उपाय क्या है

आम का सेवन कैसे करें – Mango uses benefits in hindi

आम का सेवन अनेक तरीकों से किया जाता है पके हुए आम को सीधा भी खा सकते हैं तथा इसका जूस या Mango shake बना कर भी पीया जाता है।

इसके अलावा कुछ जगह पर आम के फल से चटनी बना कर भी शौक से खाई जाती है। कच्चे आम का अचार, आम की चटनी, आम की जैम (Mango jam) आदि बनाकर भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा भी बाजार में आम से बनाएं गए बहुत उत्पाद उपलब्ध होते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने जाना आम की किस्में, आम को किन किन नामों से जाना जाता है एवं इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कौनसे है और आम खाना किन-किन रोगों से बचानें में लाभकारी होता है Mango benefits तथा आम का सेवन कैसे किया जा सकता है।

इस लेख आम खाने के फायदे (Mango benefits in hindi) के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें तथा  यह आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं और पोस्ट को सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर करना ना भूलें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढें-