पोषक तत्वों का भंडार है कोदो मिलेट, जानिए इस श्री अन्न के फायदे | Kodo millet in hindi

कोदो मिलेट के फायदे और उपयोग – Kodo millet benefits in hindi

पोषक तत्वों के भंडार मिलेट्स में शामिल इस मोटे अनाज Kodo millet का स्वास्थ्य के लिए काफी महत्व होता है। सेहत के लिए कोदो मिलेट खाने के फायदे यानि Kodo millet benefits भी अनगिनत होने के कारण कोदो मिलेट को शरीर मे पोषण की पूर्ति करने और बीमारियों के खतरे को कम करने में लाभकारी माना जाता है जानते हैं Kodo millet ke fayde, पोषक तत्व, इसके औषधीय गुण और उपयोग क्या है

Kodo millet ke fayde / कोदो मिलेट क्या है इसके फायदे और उपयोग

आज के समय अधिकतर लोग हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं एलोपैथिक इलाज अत्यंत महंगा होने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी शायद ही कामयाब हो,

इसलिए इन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मिलेट्स का प्रयोग काफी कारगर साबित हो रहा है और इन मोटे अनाजों यानि मिलेट्स में से ही एक है ये Kodo millet जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होने के साथ साथ काफी फायदेमंद भी होता है।

  • कोदो बाजरा खाने से दांतों की समस्या, वजन घटाने और वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है क्योंकि यह वजन नियंत्रित रखता है।
  • यह एक उच्च फाइबर वाला आहार है जो पुरानी से पुरानी कब्ज रोग, पेट के रोग और आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
  • यह ग्लूटेन फ्री अनाज है, जो इसे सीलिएक रोग वाले लोगों के लिए काफी उपयुक्त बनाता है।
  • जिन देशों में खाद्य संसाधनों की कमी है उन देशों में Kodo millet का उपयोग बच्चों और महिलाओं के पोषण में सहायक है।

अनेक पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर इस मोटे अनाज कोदो मिलेट के बारे में सॉर्ट में जानने के बाद आगे हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे की आखिर ये कोदो क्या है और स्वास्थ्य के लिए इसका महत्त्व तथा Kodo millet शरीर में किन बिमारियों का खतरा कम करने में मददगार होता है।

kodo millet benefits

मिलेट्स का महत्व – Kodo millet importance

शरीर में रोग उत्पन्न होने के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारा खान-पान है अगर हमारा खान-पान सही नहीं है तो हमारा पाचन सिस्टम अपसेट होगा और पाचन सिस्टम अनियमित होने से शरीर में अनेक बीमारियां जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा आदि उत्पन्न होती है

इसलिए अगर हम खाने में पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स को शामिल करते हैं तो शरीर में बीमारियों का खतरा कम करने में काफी मदद मिल सकती है। वैसे तो सभी तरह के मिलेट स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते है लेकिन आज हम कोदो मिलेट यानि Kodo millet ke fayde के बारे में चर्चा करने वाले है।

मिलेटस क्यों खाने चाहिए : Why eat millets in hindi

हमारे द्वारा उपयोग किया जाने वाला गेहूं या चावल नेगेटिव अनाज होने के साथ-साथ इनमें फाइबर भी बहुत कम मात्रा में पाया जाता है जबकि मिलेट शरीर के लिए आवश्यक सभी तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति करने के साथ-साथ फाइबर से भी भरपूर होते हैं।

सभी तरह के मिलेट्स कोई नया अनाज नहीं है यह सब सदियों से प्रयोग किए जाने वाले देसी अनाज है भारत में 1980 से पहले इन्ही अनाजों को पैदा किया जाता था और इन्हें खाने से लोग स्वस्थ रहते थे

लेकिन इंडिया में हरित क्रांति ने लोगों के सामने गेहूं और चावल को पेश किया जो बहुत ही कम समय में और आसानी से बनाए जाने वाले अनाज होने के साथ-साथ इनसे चपाती भी फूली फूली और देखने में आकर्षक लगने के कारण ही लोग इनकी तरफ आकर्षित हुए,

साथ ही इनमें पाए जाने वाले स्वाद और मिठास के कारण भी लोगों ने इन अनाजों की ओर रुख किया। धीरे-धीरे लोगों का मुख्य आहार भी केवल यही दो अनाज गेहूं और चावल बन कर रह गए, बाकी सभी पोषक तत्वों से भरपूर पुराने अनाजों से अधिकतर लोगों ने किनारा करना शुरू कर दिया।

लेकिन पुरे विश्वभर में फैले Covid 19 यानि कोरोना वायरस ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया और लोगों ने अपने खानपान में बदलाव करने के साथ साथ इन प्राचीन अनाजों के महत्त्व को भी समझना शुरू किया।

Read Also –

कोदो मिलेट क्या है : What is Kodo millet in hindi

मोटे अनाज में शामिल कोदो मिलेट को हिंदी में कोदो या के द्रव भी कहा जाता हैं। श्री अन्न के नाम से भी जाना जाने वाले पॉजिटिव अनाज की श्रेणी में आने वाला यह Kodo millet भी एक महत्वपूर्ण अनाज है।

कोदो मिलेट लाल रंग का छोटे दानों वाला अनाज होता है तथा Kodo millet अत्यंत पौष्टिक होने के साथ-साथ अनेक औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।

कोदो मिलेट कफ और पित्त दोष को शांत करने वाला होता है। यह विटामिन्स, खनिज और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण शरीर में रोगों का खतरा कम करने में मददगार होता है।

कोदो मिलेट में पोषक तत्व : Kodo millet nutrition

इस मोटे अनाज में काफी मात्रा में पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते हैं यह लेसिथिन अमीनो एसिड की उच्च मात्रा से भरपूर होता है कोदो मिलेट मेटाबॉलिज्म सिस्टम या तंत्रिका तंत्र को मजबूती प्रदान करने में भी सहायक होता है।

कोदो अनेक विटामिन्स, खनिजों और मिनरल का अच्छा स्रोत होता है इसमें विटामिन बी, नियासिन, विटामिन B6 और फोलिक एसिड जैसे तत्व विशेष रूप से पाए जाते हैं।

इसके अलावा कोदो मिलेट में उच्च मात्रा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के साथ-साथ हृदय रोगों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार होता है।

मोटे अनाज की श्रेणी में आने वाले इस अनाज कोदो मिलेट को ब्लड प्यूरीफायर भी कहा जाता है यह दिल से संबंधित रोग, डायबिटीज, पेट संबंधी समस्याओं के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारी से भी छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होता है।

कोदो मिलेट को लिवर व किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। किडनी से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के इलाज में कोदो मिलेट का सेवन औषधि के रूप में किया जाता है।

शरीर में होने वाले किसी भी तरह के संक्रमण या बैक्टीरियल ग्रोथ को खत्म करने में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है तथा ग्लूटेन फ्री होने के कारण कोदो मिलेट का इस्तेमाल नर्वस सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।

कोदो मिलेट एक हार्ड अनाज होता है इसलिए इसे पकाने से पहले 5 – 6 घंटे तक भिगोकर रखना चाहिए।

kodo millet benefits recipes in hindi
Kodo millet ke fayde

कोदो मिलेट खाने के फायदे – Kodo millet benefits in hindi

कोदो मिलेट अनेक औषधीय गुणों से भरपूर एक सुपरफूड होता है यह हमारे शरीर में सभी तरह के आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में सहायक है जिससे बीमारियों का खतरा काफी कम होता है और शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है इसलिए जानते हैं Kodo millet खाने के फायदे

  • कोविड-19 ने लोगों को खानपान की आदतों में बदलाव करने के साथ-साथ सेहत पर ध्यान देने के लिए भी मजबूर किया है इसलिए कोदो मिलेट का महत्व भी काफी बढ़ गया है।
  • कोदो मिलेट काफी पौष्टिक अनाज होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।
  • कोदो अनाज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल गतिविधियां या गुण मौजूद होते हैं इसलिए यह इम्युनिटी बूस्टर का भी काम करता है।
  • इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैग्नीज, फाइबर, प्रोटीन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
  • कोदो मिलेट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इसलिए इसे सकारात्मक अनाज माना जाता है और यह पोषण से भरपूर होता है।
  • यह एक शुगर फ्री अनाज है इसलिए मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसे खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
  • इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होने के कारण यह मोटापा घटाने में सहायक है इस अनाज का नियमित तौर पर सेवन करने से बॉडी सुंदर और सुडौल बनती है
  • रोजाना डाइट में कोदो मिलेट को शामिल करने से पेट के समस्त रोगों से राहत मिलने के साथ साथ कब्ज जैसी समस्या से भी परमानेंट छुटकारा मिलता है।
  • कोदो मिलेट ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ने से रोकता है इसलिए यह हृदय रोगों का खतरा कम करने के साथ साथ हृदय को मजबूती भी प्रदान करता है।
  • यह अनाज अनियमित ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम से राहत दिलाता है उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में कोदो अनाज बहुत फायदेमंद होता है।
  • स्किन सम्बधी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में यह अनाज काफी मददगार होता है कोदो मिलेट खाने से स्किन स्वस्थ रहती है तथा त्वचा में निखार आता है।
  • कोदो मिलेट पॉजिटिव अनाज होने के साथ साथ प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट के साथ अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए यह अनाज खाने से शरीर हेल्दी और बलशाली बनाने में काफी मदद मिलती है।

कोदो मिलेट का उपयोग : Kodo millet recipes

आजकल कोदो मिलेट से काफी तरह के व्यंजन बनाए जाने लगे हैं क्योंकि आजकल बदली हुई जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान है,

इसलिए आज लोग प्राचीन संस्कृति की तरफ लौटने लगे हैं लोगों के आहार बिहार में बदलाव आने लगा है।

कोदो के दानों को चावल के रूप में खाया जाता है और स्थानीय बोली में ‘अकाल का अनाज’ के नाम से भी जाना जाता है तथा इसे उपवास में भी खाया जाता है कोदो मिलेट की गिनती सुपर फूड्स में भी होती है।

इसी कारण से देश और विदेश में मोटे अनाज की मांग बढ़ने लगी है तथा मोटे अनाज का उत्पादन भी किसानों के लिए काफी फायदे का सौदा साबित होने लगा है।

FAQ – Kodo millet के बारे में पूछे जाने वाले पर सवाल

Q1. कोदो खाने से क्या फायदा है?

अनेक तरह के औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर कोदो मिलेट खाने से पेट संबंधी तमाम समस्याओं से राहत मिलने के साथ-साथ यह न्यूट्रिशन का भी भंडार होता है इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करके अनेक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किये जा सकते है।

Q2. कोदो कैसे खाया जाता है?

कोदो मिलेट एक बेहद हल्का और सुपाच्य अनाज होता है इसे अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है कोदो मिलेट से खीर, हलवा, पुलाव, उपमा आदि भी बनाए जाते हैं तथा इसे आटे में मिलाकर इसकी रोटियां बना कर खाना भी स्वास्थ्यवर्धक होता है।

Q3. कोदो मिलेट किन बीमारियों से बचाता है?

इस मोटे अनाज Kodo millet को खाने से शरीर को अपने पोषक तत्व मिलते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, फास्फोरस आदि। इसलिए यह शरीर का वजन कंट्रोल करने, शुगर कंट्रोल करने, दिल के रोगों से बचाने के साथ-साथ स्किन व बालों के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है।

सारांश – Conclusion

कोविड-19 के बाद मिलेट्स यानि मोटे अनाजों के महत्व को पूरे विश्व में समझा है इसलिए ही सन 2023 को International millets year 2023 घोषित किया गया है मिलेट्स में मौजूद सभी तरह के अनाज सेहत के लिए गुणकारी माने जाते हैं।

लेकिन आज हमने मोटे अनाज की श्रेणी में मौजूद इस कोदो मिलेट के फायदों (Kodo millet benefits) के बारे में विस्तार से चर्चा की है इस आर्टिकल के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल Kodo millet ke fayde और उपयोग जरूर पसंद आया होगा, इसलिए कमेंट करके जरूर बताना तथा इस लेख को अपने परिवार के लोगों व दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

इन्हें भी पढ़ें –