आंखों को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो आजमाएं ये घरेलू टिप्स | How to protect eyes in hindi

Eye care tips : आंखों को हमेशा स्वस्थ कैसे रखें : Aankho ki suraksha kaise kare

हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से मुख्य अंग हमारी आंखे होती है। आंखें बेहद नाजुक होने के कारण इनकी हमेशा उचित देखभाल यानि Eye care करना भी आवश्यक होता है। इसलिए जानते है Eye care tips या आँखों की सुरक्षा करने के घरेलू उपाय, आँखों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं और जरूरी सावधानियां कौन सी है How to protect eyes in hindi

आज के समय टेक्नोलॉजी के जमाने में गैजेट्स के अधिक बढ़ते हुए प्रयोग ने हमारी आंखों संबधी समस्याओं का खतरा भी काफी बढ़ा दिया है। आजकल डिजिटल आई स्ट्रेन आंखों से जुड़ी एक बड़ी प्रॉब्लम्स बन रहा है। इसलिए आँखों की रौशनी हमेशा बरकरार रखने के लिए आँखों की देखभाल Eye care करना बहुत जरूरी है।

आज हम आंखों को हमेशा स्वस्थ कैसे रखें यानि How to protect eyes लेख में जानेंगे आंखों से जुड़ी मुख्य समस्याएं कौन सी है, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं, आंखों के लिए जरूरी एक्सरसाइज और गैजेट्स का उपयोग करने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां क्या है।

how to protect eyes

How to protect eyes / आँखों की सुरक्षा कैसे करें

आजकल हमारी दिनचर्या और जीवनशैली ऐसी हो गई है कि हम अपनी आंखों पर उचित ध्यान नहीं दे पाते या Eye care नहीं कर पाते, जिसके कारण आंखों संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होती है।

जिस प्रकार से हमारे शरीर के लिए पोषण की आवश्यकता होती है वैसे ही हमारी आंखों के लिए भी उचित देखभाल और जरूरी पोषण आवश्यक होता है। गर्मियों के मौसम में तो यह और जरूरी हो जाता है क्योंकि गर्मी में आंखों में एलर्जी, जलन, खुजली जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न होती है

इसलिए अपनी आंखों को हमेशा स्वस्थ रखने और रोशनी बरकरार रखने के लिए इन पर उचित ध्यान देना और Eye care करना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें –

आंखों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं : Eye care foods in hindi

आंखों को हमेशा स्वस्थ रखने और दृष्टि बरकरार रखने के लिए अपनी नियमित डाइट में हरी सब्जियां, फल, दूध या दूध से बने उत्पाद और विटामिन सी युक्त पदार्थों को शामिल करने के साथ-साथ भरपूर नींद लेना काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

गाजर का सेवन आंखों के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है क्योंकि गाजर आंखों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती है लेकिन गाजर के साथ-साथ और भी बहुत से फल और सब्जियां ऐसे हैं जिनके नियमित सेवन से हमेशा आंखे स्वस्थ बनी रहती है।

बंदगोभी विटामिन ए और सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है जो आंखों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन है बंद गोभी में ल्युटिन और जियजेइथिननन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं 

विटामिन ए मूली, गाजर, सेम, मोरिंगा, बथुआ, पालक आदि सब्जियों में पाया जाता है यह अंडे और दूध में भी होता है और विटामिन ए आँखों के लिए बहुत गुणकारी विटामिन होता है।

नींबू टमाटर अमरूद आम स्ट्रॉबेरी आदि फलों में विटामिन सी मौजूद होता है और यह विटामिन आँखों और इम्यून सिस्टम के साथ साथ संपूर्ण शरीर के लिए ही लाभदायक माना जाता है।

विटामिन ई भी आंखों के लिए बेहद जरूरी है जो बादाम मक्खन मेंथी आदि में पाया जाता है इसलिए आँखों की सुरक्षा या Eye care हेतु अपनी डाइट में बादाम और मेथी को जरूर शामिल करना चाहिए।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज : Eye care exercise in hindi

व्यायाम करना भी आंखों के लिए बेहद जरूरी है इसके लिए कुछ विशेष एक्सरसाइज होते हैं उनके बारे में जानते हैं 

आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए आंखें बंद करके सीधे आराम से बैठ जाएं आंखों को खोलें और अपनी आंखों की पलकों को तेज गति से झपकाएं इस एक्सरसाइज को 2 मिनट तक लगातार करें कुछ दिन लगातार ऐसा करने से आंखें स्वस्थ रहती है और रोशनी तेज होती है।

सीधे बैठ पर चेहरा सीधा रखते हुए सामने की तरफ ध्यान लगाएं यानि देखें, उसके बाद अपने चेहरे को स्थिर रखते हुए आंखों को ऊपर नीचे की तरफ नजर घुमाएं  उसके बाद ऊपर नीचे नजर घुमाएं ध्यान रखें चेहरा नहीं घुमाना है ऐसा 10 15 बार तक लगातार करें इससे आंखों की समस्या दूर होती है और आंखे स्वस्थ रहती है।

आंखों को बंद करने के बाद दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में झगड़े और फिर उनको आंखों पर रखें ऐसा रोजाना 5 मिनट तक लगातार करते रहे इससे आंखों को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है।

आंखों को एलर्जी से बचाएं : How to protect eyes from infection

गर्मियों के मौसम में आंखों में कई तरह की एलर्जी की समस्या होती है इनसे बचने या Eye care के लिए पौष्टिक भोजन करने के साथ-साथ आंखों को ठंडा रखना भी जरूरी है इसके लिए स्क्रीन से दूरी बनाए रखें

आंखों को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी से आंखों को कई बार धोएं या सूती कपड़े में बर्फ डालकर उसको आंखों पर रखें

आंखों को हाथों से कभी न रगड़े धूप की तेज किरणों से आंखों को बचाए रखें क्योंकि इससे आंखों से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है साथ ही आंखों में जलन खुजली और लालिमा हो सकती है

इसलिए धूप में निकलते वक्त चश्मा जरूर लगाएं धूल और मिट्टी से आंखों को सुरक्षित रखें आंखों में जलन खुजली या लालिमा होने पर कांटेक्ट लेस का इस्तेमाल ना करें।

स्क्रीन का प्रयोग करते वक्त सावधानियां

आजकल हर कोई ज्यादातर समय मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी स्क्रीन पर गुजरता है लेकिन आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो टीवी या मोबाइल स्क्रीन का इस्तेमाल कम करना चाहिए। साथ ही सभी तरह की स्क्रीन और आंखों के बीच दूरी का भी हमेशा विशेष ध्यान रखें

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आंखों को स्क्रीन से 50 से 100 सेंटीमीटर की दूरी यानी लगभग 2 फुट के बराबर दूरी जरूर रखें।

मोबाइल की स्क्रीन की दूरी 40 से 50 सेंटीमीटर की अवश्य रखें  टीवी स्क्रीन और आंखों के बीच की दूरी हमेशा स्क्रीन की साइज के हिसाब रखना बेहद जरूरी होता है।

How to protect eyes in hindi
Eye care tips

आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय : Remedies for eye care in hindi

आंखों की रोशनी बरकरार रखने और आंखों को हमेशा स्वस्थ रखने Eye care के लिए विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है।

  • हमेशा अपनी आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
  • आंखों को सूरज की किरणों से बचाने और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए घर से निकलते वक्त अच्छी क्वालिटी का चश्मा अवश्य लगाएं।
  • गैजेट का इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट बाद कुछ समय के लिए नजरें स्क्रीन से जरूर हटाए इससे आंखों को आराम मिलता है।
  • पढ़ाई करते, गैजेट्स का इस्तेमाल करते या नजर संबंधित काम करते समय कमरे में हमेशा पर्याप्त रोशनी जरूर रखें।
  • सफर के दौरान यानी चलती हुई गाड़ी में कभी भी अधिक समय पढ़ना या गैजेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • कंप्यूटर मोबाइल जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करते समय कुछ अंतराल के बाद पलकों को झपकाते रहना चाहिए।
  • धूम्रपान करने से बचना चाहिए क्योंकि धूम्रपान करने से मोतियाबिंद या एएमडी रोग का खतरा बढ़ जाता है।

सारांश

आंखों को हमेशा स्वस्थ रखना और आंखों की रोशनी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है Eye care के लिए कुछ जरूरी सावधानियां और अपनी नियमित डाइट और दिनचर्या में सामान्य से बदलाव करना बेहद फायदेमंद होता है।

इसके लिए आज के लेख में बताये गए आंखों की सुरक्षा के सभी उपाय बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

आशा करते हैं आपको यह लेख आंखों सुरक्षा करने के घरेलू उपाय (How to protect eyes) आपको जरूर पसंद आया होगा तथा यह आपके लिए काफी उपयोगी भी रहा होगा, कॉमेंट बॉक्स जरूर बताना तथा आर्टिकल को शेयर भी अवश्य करें।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

इन्हें भी पढ़ें –