शरीर में गर्मी बढ़ाने के लिए क्या खाएं | Best hot body tips in hindi

शरीर में गर्मी बढ़ाने के घरेलू उपाय – Body ko hot kaise kare

Increase body temperature

सर्दियों में आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर के तापमान को बढ़ाने (Body temperature increase) में मददगार हो तथा उर्जा भी बढाएं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ (super foods) है जो बॉडी में गर्मी लाने (Hot body tips) और बॉडी का स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते है। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनको खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है तथा इनके सेवन से बॉडी को गर्म (Hot body) रखा जा सकता है आइए जानते हैं शरीर में गर्मी बढ़ाने के उपाय (Winter hot body tips in hindi)

Hot body tips in hindi / शरीर में गर्माहट कैसे लाएं

ऋतु के अनुसार मौषम में बदलाव के साथ साथ खाने पीने की आदतें और भोजन में बदलाव लाने से कई प्रकार के व्यजनों का स्वाद मिलने के साथ उनमें मौजूद पोषक तत्वों का भी फायदा शरीर को मिलता है। ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ होते हैं जिनको ठंड के समय खाने से शरीर को स्वास्थ्य लाभ के साथ सर्दी से बचने और शरीर में गर्माहट लाने (Body temperature booster) में भी मदद मिलती है।

साथ ही इनका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, सामान्य फ्लू व संक्रमण से बचाने व शरीर को अन्य रोगों से बचाने के लिए किया जा सकता है।  इसलिए विशेषज्ञ सर्द मौसम में इन गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करने की सलाह देते हैं। मेटाबॉलिज्म कैसे बढ़ाएं जानने के लिए यह पढें-

बॉडी को गर्म रखने के लिए आहार (Best food for hot body tips in hindi)

तिल का सेवन

इसमें डायरेक्टरी प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं जो बच्चों की हड्डियों के विकास में कारगर होते हैं। यह मांसपेशियों के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में शरीर में गर्मी पैदा करने (Hot body tips) के लिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्पलेक्स आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं

जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सर्दियों में शरीर में गर्माहट (Hot Body) पैदा करने में भी मददगार होते हैं। सफेद और काले दोनों तरह के तिलों का सेवन किया जा सकता है यह दोनों हो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

मूंगफली का सेवन

सर्दियों के मौसम में शरीर में प्राकृतिक रूप से गर्मी पैदा करने (Body temperature) वाली मूंगफली और मेवे सर्दियों के मौसम में शरीर को ऊर्जा व गर्मी देते हैं। तिल की तरह इनमें भी तेल की अधिक मात्रा पाई जाती है। मूंगफली को गुड़ के साथ भी खाया जा सकता है। इससे इसका पोषण और अधिक बढ़ जाता है।

ठंड में मूंगफली और गुड़ से बनी गजक को बच्चे तथा बड़े बहुत चाव से खाते हैं। मूंगफली में शरीर के लिए बहुत से आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसे शरीर के लिए उत्तम पौष्टिक आहार माना जाता है।

खजूर का सेवन

खजूर में भारी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह शरीर में Body temperature और रक्तचाप को बनाए रखने में भी मदद करता है। सर्दियों के दौरान शरीर के आंतरिक बल को बढ़ाने और बॉडी में गर्माहट प्रदान करने में भी खजूर बहुत फायदेमंद होता है। खजूर का नियमित सेवन शरीर के स्टैमिना को बढ़ाने में भी लाभकारी होता है।

जिससे शरीर को थकान कमजोरी व सुस्ती महसूस नहीं होती है। तथा इसके सेवन से शारीरिक शक्ति का विकास होता है और शरीर बलशाली व ताकतवर बनता है। इसलिए बॉडी का तापमान (Body temperature) बढ़ाने और यौन कमजोरी दूर करने के लिए खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है।

घी का सेवन

घी विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे वसा में घुलनशील विटामिन का अच्छा स्रोत होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता व मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने, पाचन क्रिया में सुधार करने और ऊर्जा प्राप्त करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। देसी घी से बने लड्डू बहुत पौष्टिक होते हैं तथा शरीर को ऊर्जावान व बलशाली बनाने में मददगार होते हैं।

मूंग दाल में घी डालकर भी खाने से शरीर को अनेक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए घी का नियमित सेवन करना फायदेमंद होता है। ठंड के समय घी खाने से शरीर ऊर्जावान बनने के साथ साथ बॉडी में गर्माहट बरकरार रहती है।

गुड़ का सेवन

गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए यह शरीर के भीतर गर्मी पैदा करता है। गुड़ शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में भी मददगार होता है। गुड में विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। खाना खाने के बाद नियमित गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। इसके अलावा गुड़ आयरन का भी बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है।

यह ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा में वृद्धि करने के साथ साथ रक्त कोशिकाओं के विकास में भी सहायक होता है। गुड़ सर्दी में शरीर को रोगों से बचाने के अलावा बॉडी का तापमान भी बढ़ाता है।

मूंग दाल का सेवन

मूंग की दाल पोष्टिक होने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी मददगार होती है। ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर में गरमाहट पैदा करने में मददगार होता है। मूंग दाल प्रोटीन, फोलिक एसिड, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट स्रोत होती है। अगर आप केवल मूंग दाल के साथ रोटी खाते हैं या केवल मूंग की दाल ही पीते हैं तो भी यह शरीर के लिए संपूर्ण आहार है।

साथ ही यह शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने में संपूर्ण भोजन होती है। इसलिए मूंग दाल को दाल, सूप या दाल के लड्डू के रूप में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ बॉडी का तापमान भी बढ़ाने में मददगार होता है।

कंदमूल का सेवन

कंदमूल ऐसे खाद्य पदार्थों को कहा जाता है जो धरती के नीचे जड़ों के रूप में होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन ए और पोटेशियम भारी मात्रा में पाया जाता है और यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।

इसमें पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार करने में मददगार होते हैं। तथा इसका नियमित सेवन करने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होने के साथ-साथ ठंड के मौसम में शरीर में गर्मी पैदा करने में भी यह उपयोगी माना जाता है।

ड्राईफ्रूट्स का सेवन

शरीर की न्यूट्रिशनल क्षमता को मजबूत रखने के लिए नट्स का नियमित सेवन करना आवश्यक होता है। यह शरीर के लिए सभी जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसलिए हमेशा हेल्दी और फिट बॉडी रखने के लिए सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है।

सुबह खाली पेट नट्स का नियमित सेवन करने से दिन भर एनर्जेटिक रहने के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है तथा शरीर ऊर्जावान बनने के अलावा सर्द मौसम में ठंड से बचा (Hot body tips) भी रहता है। ड्राई फ्रूट्स के बारे में अधिक जानने के लिए यह पढें- ड्राईफ्रूट्स खाने के फायदे

शरीर में गर्मी बढ़ाने के उपाय (Healthy food for hot body tips in hindi)

हल्दी का सेवन

यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ इसमें मौजूद तत्व एंटीबायोटिक की तरह काम करते हैं। हल्दी ठंड में सामान्य खांसी-जुकाम, बुखार व सर्दी से बचने के लिए औषधि के रूप में प्रयोग की जा सकती है।

जिन लोगों को ठंड अधिक लगती है उनको सर्दियों में रात को सोने से पहले दूध में हल्दी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ठंड में ताजी हल्दी की सब्जी बनाकर खाना भी शरीर का तापमान (Body temperature)बढ़ाने बहुत फायदेमंद होता है।

अदरक का सेवन

अदरक हर घर में पाई जाने वाली सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए सबसे बेहतरीन औषधियों में से एक है। अदरक में थर्मोजेनिक गुण पाया जाता है जो सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने व शरीर मे रक्त के प्रवाह को तेज करने में भी मदद करती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन सब्जी व चाय में करने के साथ-साथ इसको पानी में उबालकर भी पीया जा सकता है।

शहद का सेवन

शहद की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका नियमित सेवन करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। तथा शहद सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए भी अच्छा उपाय है। यह शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है।

इसलिए ठंड में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित सेवन करना फायदेमंद होता है।

लहसुन का सेवन

लहसुन का उपयोग हर घर मे सब्जी बनाने में मसाले के रूप में किया जाता है। इसमें अनेक पोषक तत्वों के साथ साथ औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

लहसुन एक बेहतरीन एंटीबायोटिक्स होने के कारण इसका सेवन सर्दी, जुकाम व ठंड में बॉडी का तापमान बढ़ाये रखने के लिए किया जाता है। लहसुन का सेवन करने के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह पढें- लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना की Body temperature शरीर का टेम्प्रेचर कैसे बढ़ाये (Best hot body tips in hindi) तथा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में भी जाना जिनको खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है तथा इनके सेवन से बॉडी को गर्म (Winter hot body tips) भी रखा जा सकता है।

इस लेख के बारे में आपके कोई सुझाव या सवाल हो तो Comment बॉक्स में लिखें और पोस्ट को शेयर करें ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।

-: इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढें-