हड्डियां मजबूत करने के घरेलू उपाय | Best bone care tips in hindi

हड्डियों को मजबूत कैसे करें (Bone health tips in hindi)

Bone health tips – शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों व जोडों का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। आजकल गलत खानपान और लाइफ स्टाइल के कारण जोड़ व हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए बोन हेल्थ (Bone care tips in hindi) के लिए पौष्टिक आहार के साथ साथ कैल्शियम, विटामिन डी व प्रोटीन की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में जानेंगे हड्डियों को मजबूत करने के उपाय (Bone care tips In hindi), हड्डियों को स्वस्थ कैसे रखें (Bone health tips) व क्या खाने से हड्डियां मजबूत होती है आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत कैसे करें Best healthy bone care tips in hindi

हड्डियों को स्वस्थ कैसे रखें (Haddi Bone care tips in hindi)

सर्दियों के मौसम में हड्डियों व जोड़ों में दर्द की समस्या होना आम बात होती है। ठंड के मौसम में जोड़ों की समस्या joint and bone problem होने का मुख्य कारण है सर्दी में बहुत से लोग सक्रिय जीवन शैली से दूरी बना लेते हैं। इसलिए सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों को सेहतमंद रखने के लिए (Good bone care tips in hindi) पोषक तत्वों के साथ-साथ व्यायाम भी करना लाभदायक होता है।

हड्डियों व जोड़ों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए नियमित इनका ख्याल रखना जरूरी होता है। शरीर को हैल्थी और स्वस्थ रखने के लिए नियमित खानपान और दिनचर्या में कुछ बदलाव करने जरूरी होते है इसलिए स्वस्थ रहने की अच्छी आदतें जानने के लिए यह पढें-

हड्डियां कमजोर होने के कारण 

उम्र बढ़ने के साथ साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है। क्योंकि उम्र के साथ शरीर में कैल्शियम की कमी होना आम बात है और शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होना हड्डियों के कमजोर होने का मुख्य कारण है। इसके अलावा अनियमित खानपान और जीवनशैली के कारण भी हड्डियां व जोड़ कमजोर हो जाते हैं।

खानपान के आलावा अधिक समय तक एक जगह बैठे रहने या शारीरिक गतिविधियां आदि नहीं करने से भी हड्डियां कमजोर होती है  अत्यधिक शराब या धूम्रपान से भी हड्डियां कमजोर होती है और ओस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का भी खतरा बढ़ सकता है। कैल्शियम की से भी हड्डियां कमजोर होती है शरीर मे कैल्शियम की पूर्ति कैसे करें जानने के लिए यह पढ़े – कैल्शियम की कमी दूर करने के घरेलू उपाय 

हड्डियों को स्वस्थ रखने के उपाय (Home remedies for bone care tips in hindi)

कैल्शियम विटामिन का सेवन

हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य (Bone health tips) के लिए उचित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना जरूरी होता है। इसके साथ ही भोजन में विटामिन सी की भी उचित मात्रा होना आवश्यक होता है और विटामिन डी के लिए नियमित 20 मिनट धूप में बैठना और शारीरिक एक्टिविटी या व्यायाम करना चाहिए। क्योंकि कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए विटामिन सी व डी की अहम भूमिका होती है।

विटामिन डी के उचित सेवन के लिए धूप के अलावा सप्लीमेंट का भी सेवन किया जा सकता है। जंक फूड, फास्ट फूड, अत्यधिक तला भुना आदि अधिक खाने के बजाय संतुलित आहार का सेवन करना हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

एंटीऑक्सीडेंटस युक्त भोजन का सेवन

सर्द मौसम में हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए ग्रीन टी, सेब, बेरीज, अनार, संतरा, पत्ता गोभी, ब्रोकली, मशरूम आदि का सेवन करना लाभदायक होता है। क्योंकि इन सभी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इन एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अपने नियमित भोजन में जरूर करना चाहिए।

इसके अलावा हल्दी, लहसुन और अदरक भी इसके बहुत अच्छे स्रोत होते हैं। इसलिए भोजन और पेय पदार्थों में इन मसालों का नियमित उपयोग करना भी जोडों व हड्डियों की मजबूती (Strong joint and bone)  के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पोषक तत्वों युक्त भोजन का सेवन

पौष्टिक तत्वों युक्त आहार का नियमित सेवन करना बॉडी को हेल्दी रखने में बहुत मददगार होता है। इसलिए शरीर को हेल्दी और सेहतमंद रखने के साथ-साथ हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए अपने नियमित आहार में बीन्स, फलियां जैसे सोया, लाल बींस और राजमा आदि को अवश्य शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का भी नियमित सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, आयरन, जिंक, पोटेशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर को स्वस्थ रखने और हड्डियों को मजबूती Bone health tips प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे जानने के लिए यह पढें-

ओमेगा-3 युक्त आहार का सेवन

हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि ओमेगा 3 फैटी एसिड के सेवन से जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह अलसी के बीज, चिया सीड्स, एवोकैडो, अखरोट, मछली आदि में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इसलिए इन खाद्य पदार्थों का अपने नियमित आहार में सेवन करने से जोड़ों व हड्डियों को स्वस्थ रखने में तो फायदा मिलता ही है। इसके साथ ही यह शरीर को हेल्दी व निरोग रखने में भी सहायक होते हैं तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड का दिल को मजबूती प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

नियमित व्यायाम करना

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग सुस्त मिजाजी के कारण व्यायाम, एक्सरसाइज, शारीरिक सक्रियता आदि गतिविधियों से दूरी बना लेते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए ठंड के मौसम में शारीरिक एक्टिविटीज या व्यायाम करने को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर जोडों को जाम होने से बचाने के साथ साथ शरीर को भी हेल्दी व एक्टिव रखा जा सकता है। व हडियो की भी केयर (Bone care tips) होती है

अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार व विशेषज्ञ की सलाह से सुबह शाम 20 – 20 मिनट व्यायाम या एक्सरसाइज अवश्य करना चाहिए। इनसे बॉडी तो मजबूत होती ही है साथ ही हड्डियों की कमजोरी दूर करने में भी फायदा होता है। नियमित एक्सरसाइज करना शरीर के लिए कितना फायदेमंद है यह जानने के लिए पढ़े सुबह व्यायाम करने के फायदे 

महिलाओं के लिए सावधानी

महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज व अन्य समस्याओं के कारण हड्डियों व जोड़ों में दर्द की समस्या का अधिक सामना करना पड़ सकता है। मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने के कारण कैल्शियम की मात्रा प्रभावित होती है। साथ ही महिलाओं के अधिक समय तक घर मे रहने के कारण भी महिलाओं में यह समस्या अधिक होने की सम्भावना होती है।

इसलिए महिलाओं को जोडों में दर्द की समस्या अधिक रहती है तथा ठंड में यह समस्या अतिरिक्त रूप से बढ़ सकती है। इसलिए महिलाओं को खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। नियमित भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा सुनिश्चित करना और योग, व्यायाम व हल्की एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।

हड्डियां के स्वास्थ्य के लिए अन्य उपाय (Home remedies for Bone care tips in hindi)

हड्डियों व जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए (Joint and bone care tips in hindi) खानपान के साथ-साथ जीवन शैली में बदलाव तथा कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी होता है जैसे

  • ठंड के मौसम में शरीर का उचित बचाव सुनिश्चित अवश्य करना चाहिए। खासकर बुजुर्गों के लिए यह अधिक जरूरी है। क्योंकि बुजुर्गों के शरीर के छोटे जोडों में जकड़न की समस्या जल्दी महसूस होने का जोखिम अधिक होता है।
  • सीधे ठंडी हवा के सम्पर्क में आने से बचना चाहिए। क्योंकि यह बीमारी के साथ हड्डियों के लिए भी घातक हो सकता है तथा इससे जोडों में दर्द भी बढ़ता है।
  • हड्डियों व जोडों को स्वस्थ रखने के लिए शक्कर, फ्रुक्टोज युक्त पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक, मिठाई, चॉकलेट आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • ग्लूटन युक्त आहार जैसे गेहूं, राई, जौ आदि का सेवन भी कम मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि ग्लूटन का अधिक मात्रा में सेवन करना जोडों व हड्डियों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

FAQ

Q 1. हड्डियां कमजोर होने पर क्या करें?

Ans  जोडों व हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए अपने नियमित आहार में हरी सब्जियों व फलियों का अधिक सेवन करें। खट्टे फलों में भी विटामिन सी, डी और कैल्शियम होता है इनका सेवन भी फायदेमंद है। इसके अलावा ड्राईफ्रूट्स, सीड्स तथा गुड़ चने खाने से भी कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति होती है जिससे हड्डियां मजबूत (Bone health tips) होती है।

Q 2. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

Ans  जोड़ों व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नियमित विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन अवश्य करना चाहिए। कैल्शियम की पूर्ति के लिए नियमित दूध दही का सेवन करना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। इसके अलावा बादाम अखरोट जैसे ड्राइफ्रूट्स में भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया है इनसे हड्डियां मजबूत होती है।

Q 3. हड्डियों को स्वस्थ कैसे रखें?

Ans  हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए नियमित दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा गुड और भुने हुए चने खाने से भी हड्डियों की कमजोरी दूर होने के साथ कट कट की आवाज आने से भी छुटकारा मिलता है। रात को भिगोकर सुबह मेथी दाना का सेवन भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना हड्डियों को स्वस्थ कैसे रखें (Bone care tips in hindi) व क्या खाने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ व हड्डियां मजबूत करने के घरेलू उपाय क्या है।

इस आर्टिकल हड्डियों को मजबूत कैसे करें (Best healthy bone care tips in hindi) के बारे में आपके कोई सुझाव या सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें तथा पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।

इन्हें भी पढ़े-