गर्मियों के मौसम में पीने के लिए आम पन्ना सबसे बेस्ट पेय पदार्थ है यह अनेकों खनिजों से समृद्ध होता है। गर्मी में आम पन्ना के फायदे यानि Aam panna benefits आपको हैरान कर देंगे इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे Aam panna ke fayde और उपयोग तथा Aam panna का सेवन कब और कैसे करें और घर में आम पन्ना कैसे बनाएं।
केरी आम फेमिली से सम्बंधित एक ऐसा फल है जो गर्मियों के मौषम में काफी अधिक पसंद किया जाता है। यह फल अपने तीखे, मीठे और तल्ख स्वाद के कारण भारतीयों की पहली पसंद है।
कच्चे आम एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होने के साथ साथ इसमें स्वास्थ्य के लिए लाभकारी विटामिन सी, विटामिन ए के अलावा और भी काफी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इनसे बना आम पन्ना या Mango panna पोषक तत्वों के साथ साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।
गर्मी में रोज पियें ये पेय पदार्थ, शरीर में होगा ठंडक का अहसास : Mango panna benefits
गर्मियों के समय केरी का ज्यूस या आम पन्ना पीने से शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है और यह शरीर को गर्मी और लू से बचाने के साथ साथ आंखों की दृष्टि भी बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
कच्ची केरी से बना यह पेय पदार्थ यानि आम पन्ना गर्मियों में रोज पीने से गर्मी का प्रभाव कम करके यह बॉडी में ठंडक पहुंचाता है।
पेट की तमाम तरह की समस्याएं या संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए आम पन्ना को बहुत फायदेमंद माना जाता है। Aam panna पीना पेट में ठंडक पंहुचाने का काम करता है। आम पन्ना में काला नमक डालकर पीने से पाचन क्रिया सुचारू रहती है।

Table of Contents
- 1 गर्मी में रोज पियें ये पेय पदार्थ, शरीर में होगा ठंडक का अहसास : Mango panna benefits
- 2 गर्मियों में आम पन्ना पीने के फायदे : Benefits of mango panna in summer
- 3 आम पना के फायदे और उपयोग – Aam panna benefits in hindi
- 4 आम पन्ना के स्वास्थ्य लाभ – Aam ka panna peene ke fayde
- 5 आम पन्ना कैसे बनाएं – How to make aam panna
- 6 FAQ : Aam Panna के बारे में सवाल जवाब
- 7 आम पन्ना कब पीना चाहिए?
- 8 क्या आम पन्ना लिवर के लिए अच्छा है?
गर्मियों में आम पन्ना पीने के फायदे : Benefits of mango panna in summer
गर्मियों के मौसम में पड़ रही भयंकर गर्मी में जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो ज्यादा गर्मी के कारण हम अपने शरीर से बहुत से इलैक्ट्रोलाइट्स खो देते हैं अधिक गर्मी के कारण पसीने के रुप में शरीर से बाहर आने वाला सोडियम भी इनमें से एक होता है,
ऐसी स्थिति में एक गिलास आम पना पीना बेहद फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इससे शरीर में इलैक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
इलैक्ट्रोलाइट्स हमारी बॉडी के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकी हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने, थकान या कमजोरी दूर करने, द्रव्य संतुलन को नियंत्रित रखने और पीएच लेवल को नियमित रखने में इलैक्ट्रो लाइट्स मुख्य भूमिका निभाते हैं।
आम पना के फायदे और उपयोग – Aam panna benefits in hindi
बॉडी को हाइड्रेट रखेगा आम पन्ना
घर मे बनाया गया यह एनर्जी ड्रिंक Aam panna शरीर को डीहाईड्रेट होने से बचाएं रखने के साथ साथ बॉडी में ठंडक का अहसास करवाता है।
गर्मियों के मौषम में शरीर को गर्मी के प्रभाव से बचाकर हमेशा स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए कच्चे आम, जीरा और सौंफ से बना पेय पदार्थ बेहद प्रभावशाली साबित होता है।
Read more –
गर्मी से बचने के 10 आसान से घरेलु उपाय
गर्मियों में हीट वेव से बचने के घरेलु उपाय
बॉडी को डिटॉक्स करेगा आम पन्ना
कच्ची केरी से बना हुआ हेल्दी ड्रिंक या Mango panna नियमित पीना शरीर को हमेशा डिटोक्सिफाई करने में बेहद लाभकारी सिद्ध होता है।
शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के साथ साथ सेहत और त्वचा को स्वस्थ रखने में यह पेय पदार्थ बेहद लाभदायक सिद्ध होता है।
इसके लिए केरी का शर्बत बनाकर उसमें भुना हुआ जीरा, सौंफ, काला नमक तीनों का पाउडर डालकर ड्रिंक बनाएं और पियें।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा आम पना
आम पना एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होने के साथ साथ विटामीन सी का भी एक समृद्ध स्रोत होता है और यह दोनों हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।
आम पन्ना में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व शरीर को रोगाणुओं से लड़ने के लिए मजबूत बनाने में सहायक है। इसलिए आम पन्ना का नियमित सेवन करना शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत अधिक फायदेमंद है।
एसिडिटी की समस्या दूर करेगा आम पन्ना
आम पन्ना पाचन क्रिया संबधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में एक कारगर औषधि होता है क्योंकि कैरी यानि कच्चे आम में मौजूद एसिड शरीर में पित्त के स्राव को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
आम पन्ना आंतों के लिए एक हीलिंग एजेंट के रुप में कार्य करके आंतों को स्वस्थ रखने और इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने का काम करता है इसलिए रोज आम पन्ना पीने से गैस एसिडिटी जैसी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
खून से संबधित समस्याओं में आम पन्ना
रक्त संबंधी तमाम तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में आम पन्ना बेहद प्रभावशाली माना जाता है। आम पन्ना का नियमित सेवन करने से रक्त वाहिकाओं में लचीलापन आने के साथ साथ इसमें मौजूद आयरन से नई लाल रक्त कोशिकाओं का भी निर्माण होता है।
आम पन्ना पीने से इसमें पाया जानें वाला विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करके हैजा, टीबी, पेचिश जैसी समस्याओं से बचाने में बेहद लाभकारी है।
गर्भावस्था में आम पन्ना
महिलाओं के लिए गर्भावस्था में आम पन्ना का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है क्योंकि गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्व आम पन्ना में मौजूद होते हैं।
आम पन्ना में पाया जाने वाला फोलेट गर्भ में पल रहे शिशु को पोषण प्रदान करने के साथ साथ कई तरह के खतरों से भी शिशु की रक्षा करता है। इसके अलावा बच्चों की वृद्धि और शारिरिक विकास के लिए भी फॉलेट एक बेहद आवश्यक तत्व होता है।
आम पन्ना के स्वास्थ्य लाभ – Aam ka panna peene ke fayde
आम पन्ना पीने के ऊपर बताए गए फायदों के अलावा और भी बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आम पन्ना पीने में अत्यंत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। आम पन्ना बड़े लोगों का भी पसंदीदा पेय पदार्थ है इसलिए अनंत अंबानी की शादी में भी इसे परोसा गया था।
- यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होता है।
- आम पन्ना पेट संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।
- आम पन्ना शरीर में पाचक रसों का निर्माण करता है जिससे इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है।
- नियमित रूप से आम पन्ना पीने से बॉडी में ब्लड का प्रवाह बढ़ता है तथा इससे शरीर में नई कोशिकाएं भी बनती है।
- आम पना एक बेहद शक्तिशाली एंटी ऑक्सिडेंट होता है इसलिए यह शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
- रोज आम पन्ना पीने से फेफड़ों के कैंसर और पेट के कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
- आम पना पीने से स्कार्वी और मसूड़ों से खून निकलना जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

आम पन्ना कैसे बनाएं – How to make aam panna
अत्यधिक गर्मी या लू के इस मौषम में केरी को छीलकर काटकर मिक्सी में इसका पेस्ट बना लें, तथा इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे मिक्सी के बड़े वाले जग में छान लें, इसे छानने के बाद इसमें चीनी और बर्फ डालकर अच्छे से फैंट लें। कच्चे आम का ज्यूस या Aam panna बनकर तैयार है आप इसे जब चाहें पी सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप बार-बार आम पना बनाने से बचना चाहते हैं तो आधा किलो कच्ची केरी लेकर उनको छीलकर काट ले और इन्हें धूप में सूखा लें, उसके बाद पुदीने की पत्तियां लेकर उन्हें भी छाया में सुखा लें,
दोनों जब अच्छी तरह से सुख जाए तो इन्हें मिक्सी में पीस ले उसके बाद इनमें भुना हुआ जीरा, काला नमक, काली मिर्च और चीनी डालकर इनका पाउडर बनाकर छान कर रख लें और इसे स्टोर करके रख लें,
जब भी आम पना पीना (Aam panna drink) हो तो एक गिलास में एक चम्मच यह मिश्रण डालकर गिलास को ठंडे पानी से भरकर अच्छे से मिलाकर पीएं।
FAQ : Aam Panna के बारे में सवाल जवाब
आम पन्ना कब पीना चाहिए?
आम पन्ना सेहत के लिए बेहद गुणकारी एक हाईड्रेटिंग ड्रिंक होता है गर्मी के समय तेज धूप में निकलने से पहले या शारीरिक गतिविधि करने के बाद एक गिलास आम पन्ना पीना गर्मी का प्रभाव कम करने और शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार है।
क्या आम पन्ना लिवर के लिए अच्छा है?
आम पन्ना लिवर को डिटोक्सिफाई करने के साथ साथ लिवर सम्बन्धी समस्याओं, पीलिया को ठीक करने के लिए एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक के रुप में कार्य करने में सक्षम होता है। यह एक टॉनिक के रुप में भी कार्य करता है।
आज के इस लेख में हमनें विस्तार से जाना आम पन्ना क्या है इसके फायदे और आम पन्ना बनाने के तरीके या Aam panna recipe तथा Aam panna का उपयोग कब और कैसे किया जाता है।
इस आर्टिकल में लिखी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है अतः किसी भी सुझाव को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेवें।
यह लेख गर्मियों में आम पन्ना पीने के चमत्कारी फायदे (Aam panna benefits in hindi) आपको कैसा लगा Comment करके जरूर बताएं और पोस्ट को शेयर भी करें ताकि किसी जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सकें।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढ़ें –
कच्चा आम खाने के फायदे और उपयोग करने के तरीके
