लीची फ्रूट खाने के फायदे – Lychee benefits in hindi – लीची के फायदे
लीची यानि Litchi fruit खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्वों से भरपूर एक रसीला फल होता है। लीची अनेक औषधीय गुणों का भी भंडार है लीची एक पौष्टिक व रस भरा हुआ फल है। Litchi benefits यानि लीची के चमत्कारी फायदे आपको हैरान कर सकते है।
गर्मियों के मौसम में लीची का सेवन बहुतायत में किया जाता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में पानी की मात्रा होने के कारण लीची खाने या इसका ज्यूस पीने से शरीर को चमत्कारी लाभ प्राप्त होने या Lychee benefits के साथ साथ बॉडी भी हमेशा हाइड्रेटेड रहती है।
इस आर्टिकल में हम जानने वाले है इस रसीले फल लीची खाने के 11 फायदे (Lychee benefits in hindi) इसके औषधीय गुण और लिच्ची का सेवन कब और कैसे करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है इसलिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें और लीची खाइये और Litchi benefits का भरपूर लुत्फ़ उठाइये।

Table of Contents
- 1 लीची में पोषक तत्व (Lychee nutrition in hindi)
- 2 गर्मियों में लीची खाने के फायदे (Eating Lychee benefits in hindi)
- 2.1 वजन घटाने में (Lychee benefits in weight loss in hindi)
- 2.2 इम्यूनिटी मजबूत करने में (Lychee benefits in immunity in hindi)
- 2.3 डिहाईड्रेशन से बचाने में (Lychee benefits in dehydration in hindi)
- 2.4 ह्रदय को मजबूत करने में (Lychee benefits in heart in hindi)
- 2.5 मेटाबॉलिज्म मजबूत करने में (Lychee benefits in metabolism in hindi)
- 2.6 त्वचा में निखार लाने के लिए (Lychee benefits in skin in hindi)
- 2.7 हड्डियों के लिए (Lychee benefits in bones in hindi)
- 3 लीची के अन्य फायदे – Other benefits of lychee in hindi
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों में पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण बॉडी में डिहाईड्रेशन जैसी समस्याएं उत्पन्न होना मुख्य प्रॉब्लम होती है।
लीची बॉडी को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के साथ साथ और भी बहुत सी स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद कारगर सिद्ध होती है।
यह पेट व शरीर में ठंडक का एहसास दिलाती है। लिच्ची शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ साथ बॉडी का एनर्जी लेवल भी काफी बढाती है इसलिए गर्मियों के मौसम में रोज लीची खाने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ यानि Lychee benefits हो सकते है।
लीची में पोषक तत्व (Lychee nutrition in hindi)
लीची में शरीर के लिए आवश्यक बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में विटामिन सी, पोटैशियम व कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
इसके साथ ही लीची में फाइबर, फोलेट विटामिन बी6 और नियासिन, मैगनीज, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मिनरल्स भी मौजूद होते है।
लीची में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट तथा पोलीफेनॉल्स भी होते है जो बॉडी में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण और शरीर को अनेक रोगों से बचाने में मददगार होते है।
लीची में कम कैलोरी की मात्रा उपलब्ध होती है तथा इसमें सेंच्युरेटेड फैट या वसा नहीं होने के कारण यह वजन घटाने यानि Weight loss में भी मददगार है।
लीची फ्रूट में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों व अन्य शरीर के लिए आवश्यक गुणों के कारण ही इसका सेवन हेल्थ के लिए फायदेमंद (litchi benefits) होता है।
गर्मियों में लीची खाने के फायदे (Eating Lychee benefits in hindi)

वजन घटाने में (Lychee benefits in weight loss in hindi)
लीची में पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर अधिक मात्रा में होने के कारण तथा इसमें वसा की मात्रा नहीं होने के कारण यह मोटापा घटाने या शरीर का वजन नियंत्रित रखने में भी फायदेमंद होती है।
इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है तथा लीची में पानी की भी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, इसको खाने से पेट के भरे हुए होने का एहसास होता है।
इसलिए लीची खाने से भूख कंट्रोल रहती है, जिसके कारण इसका सेवन करने से मोटापा घटाने व वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें – मोटापा घटाने या वजन काम करने के लिए क्या करें
इम्यूनिटी मजबूत करने में (Lychee benefits in immunity in hindi)
शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करने में लीची बहुत लाभदायक होती है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, साथ ही इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है।
इनके अलावा लीची में शरीर के लिए आवश्यक बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स के साथ साथ अनेक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।
इसलिए गर्मियों में नियमित लीची का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर को स्वस्थ व निरोगी रखने में मदद मिलती है।
डिहाईड्रेशन से बचाने में (Lychee benefits in dehydration in hindi)
लीची को पानी का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। यह गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन होने से बचाने में सहायक होती है।
क्योंकि इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्वों व पानी की अधिक मात्रा के कारण लीची को अपनी नियमित डाइट में शामिल करने या लीची का जूस पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।
इसलिए गर्मियों में लीची ज्यूस के फायदों Lychee juice benefits का लाभ अवश्य उठाना उठायें और बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाएं।
ह्रदय को मजबूत करने में (Lychee benefits in heart in hindi)
लीची में पोटेशियम और सोडियम होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने व ब्लड सरकुलेशन को सुचारु रखने में सहायक होती है।
जिसके कारण आपका हार्ट मजबूत व हमेशा के लिए स्वस्थ होता है तथा दिल के रोगों या हार्ट अटैक की संभावना कम होती है।
लीची में कॉपर होने के कारण यह लाल रक्त कणिकाओं यानी Red blood cell का निर्माण करने में मददगार होती है।
यह भी पढ़ें – ह्रदय रोग में क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए
मेटाबॉलिज्म मजबूत करने में (Lychee benefits in metabolism in hindi)
मेटाबोलिज्म के मजबूत होने से ही हमारे द्वारा सेवन किये गए भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद मिलती है। इसलिए शरीर के मेटाबोलिज्म सिस्टम का मजबूत होना जरूरी होता है और इसके लिए लीची फायदेमंद होती है।
लीची में बीटा कैरोटीन तथा B Complex मौजूद होने के कारण यह शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम दुरुस्त करने में सहायक होती है तथा शरीर की फ्री रेडिकल्स से भी रक्षा करने में लीची मददगार होती है।
त्वचा में निखार लाने के लिए (Lychee benefits in skin in hindi)
एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लीची स्किन सबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाकर त्वचा को स्वस्थ व खूबसूरत बनाने में मददगार होती है,
क्योंकि लीची विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट गुणों, बीटा कैरोटीन, पोलीफेनॉल आदि गुणों से भरपूर होती है।
यह गर्मियों में तेज धूप के कारण सूर्य की हानिकारक किरणों से भी स्किन को बचाने में सहायक होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में लीची का नियमित सेवन करने से स्किन में ग्लो आता है।
हड्डियों के लिए (Lychee benefits in bones in hindi)
लीची हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मददगार होती है। खासकर बच्चों के लिए हड्डियों के विकास के लिए लीची का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
क्योंकि लीची में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि मौजूद होते हैं जोकि हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के साथ-साथ जोडों व हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में भी फायदेमंद होते हैं।
इसलिए लीची का सेवन वैसे तो सभी को करना लाभकारी होता है लेकिन बच्चों को विशेषकर इसका उपयोग अवश्य करना चाहिए।

लीची के अन्य फायदे – Other benefits of lychee in hindi
लीची का उपयोग शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसके ऊपर बताये गए फायदों (Lychee benefits) के अलावा इसके और भी बहुत से फायदे होते है
- लीची में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार होती है।
- लीची का नियमित सेवन करने से गैस, एसिडिटी, सीने में जलन व पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
- लीची का रोजाना सेवन करना दमा या अस्थमा के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
- गर्मियों में होने वाली सामान्य उल्टी, दस्त, जी घबराने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी लीची लाभदायक होती है।
निष्कर्ष – Conclusion
इस आर्टिकल में आज हमने जाना लीची क्या है इसमें मौजूद पोषक तत्व कौनसे है तथा लीची का सेवन करने के फायदे (Lychee benefits) क्या है। इस लेख को लेकर अगर आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
यह आर्टिकल लीची खाने के फायदे (Lychee benefits in hindi) आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं तथा इस लेख को अपने परिवार के लोगों व दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढें-