मकोय क्या है इसमें पोषक तत्व, औषधीय गुण [Makoy nutrition], मकोय के फायदे [Makoy benefits] और इस्तेमाल करने के तरीके क्या है तथा Makoy ka paudha किन किन रोगों में फायदेमंद होता है
मकोय खाने के फायदे – Makoy benefits :- मकोय सेहत के लिए अत्यंत ही गुणकारी और उपयोगी वनस्पति होती है। मकोय का सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ अनेक प्रकार के रोगों से राहत दिलाने में भी Makoy faydemand औषधि है।
क्या आप Makoy ke fayde aur upyog के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में बात करते हैं,
मकोय क्या है, मकोय के औषधीय गुण व Makoy ke fayde aur nuksan तथा मकोय का सेवन करने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ होते हैं और Makoy fruits का सेवन कैसे किया जाता है।
आयुर्वेद के जानकार मानते हैं की Makoy का किसी भी रूप में किया गया सेवन वात, पित्त व कफ दोष यानी त्रिदोष नाशक होता है,
इसका नियमित उपयोग करने से बुखार, उल्टी, हिचकी, बवासीर, सूजन, फैटी लिवर, हृदय रोग, कब्ज, त्वचा के रोग, किडनी इन्फेक्शन, गैस, बदहजमी, पेट के रोग व पांचन तंत्र, जैसी अनेक स्वस्थ संबंधी समस्याओं को दूर करने में मकोय फायदेमंद औषधि होती है।
इस के बीजों का तेल बालों के लिए लाभदायक होता है इसका पूरा पौधा ही स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है इसलिए Makoy का किसी भी रूप में सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।

मकोय के फायदे : Makoy ke fayde
इसके संपूर्ण पौधे का सेवन करने से सेहत के लिए Makoy ke fayde अनगिनत होते हैं। Makoy ka paudha सेहत के लिए अत्यंत गुणकारी औषधीय पौधा है।
- भूख बढ़ाने के लिए मकोय अत्यंत लाभकारी होती है।
- मकोय का सेवन करने से किसी प्रकार के बुखार से राहत मिलती है।
- पीलिया रोग से छुटकारा पाने के लिए मकोय का उपयोग फायदेमंद होता है।
- यह लिवर को स्वस्थ रखने के लिए एक उपयोगी औषधि मानी जाती है।
- पेट के तमाम रोगों से बचने और पाचन क्रिया मजबूत करने में मकोय का सेवन फायदेमंद होता है।
- दिल को मजबूत रखने में मकोय काफी लाभदायक सिद्ध होती है।
- यह स्किन व बालों सम्बंधी समस्याओं से राहत दिलाती है।
- गैस, एसिडिटी, अपच, बदहजमी जैसी तमाम समस्याओं से बचने के लिए भी मकोय का उपयोग किया जा सकता है।
- मकोय का नियमित उपयोग करने से किडनी स्वस्थ रहती है।
Table of Contents
- 1 मकोय के फायदे : Makoy ke fayde
- 1.1 मकोय क्या है : what is makoy
- 1.2 मकोय के औषधीय गुण : Makoy nutrition
- 1.3 मकोय के फायदे और उपयोग : Makoy benefits and uses in hindi
- 1.4 मकोय के स्वास्थ्य लाभ : Makoy health benefits in hindi
- 1.5 मकोय का सेवन कैसे करें – Makoy uses in hindi
- 1.6 FAQ : Makoy benefits के बारे में सवाल जबाब
- 1.7 Q1. मकोय की तासीर क्या होती है?
- 1.8 Q2. मकोय का काढ़ा कैसे बनाएं?
मकोय क्या है : what is makoy
मकोय एक औषधीय वनस्पति है यह खाली भूमि में या जंगलों में बहुतायत में पाई जाती है। मकोय हर जगह खरपतवार के रूप में आसानी से पनपने वाला पौधा है मकोय का पौधा एक फुट से लेकर दो ढाई फुट ऊंचाई तक हो सकता है।
इसका पौधा लगभग मिर्ची के पौधे के समान तथा इसकी पत्तियां भी मिर्ची के पौधे की पत्तियों से कुछ बड़ी और उस जैसी ही होती है।
मकोय के फूल सफेद रंग के होते हैं तथा इसके फल (Makoy fruit) कच्ची अवस्था में हरे रंग के तथा पकने पर लाल, बैंगनी, व काले अंगूर के रंग जैसे होते हैं।
मकोय अलग अलग जगह के अनुसार विभिन्न नामों से जाना जाता है। इसको solanum nigrum या Black nightshade के नाम से भी जाना जाता है।
मकोय के औषधीय गुण : Makoy nutrition
इसका पूरा पौधा यानि Makoy ka paudha ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है इसके पत्ते, फल, Makoy ark, Makoy juice तथा Makoy powder मकोय के पंचांग का सेवन भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
इसके बीजों से तेल निकाला जा सकता है इसकी जड़ यानि Makoy root का भी स्वास्थ्य की दृष्टि से अलग महत्व होता है इसके फलों में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मकोय के फलों में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ साथ अनेक बीमारियों से बचाने में भी सहायक होते हैं।
मकोय में मौजूद इन्ही औषधीय गुणों के कारण ही इसे सेहत के लिए फायदेमंद (Health benefits of makoy) माना जाता है।
मकोय के फायदे और उपयोग : Makoy benefits and uses in hindi
लिवर के लिए मकोय के फायदे : Makoy benefits for liver
यह लिवर या फैटी लिवर के लिए बहुत महत्वपूर्ण औषधि होती है लिवर से सम्बंधित तमाम तरह के रोगों से छुटकारा पाने के लिए मकोय का किसी भी रूप में प्रयोग करना फायदेमंद माना जाता है।
इसके लिए मकोय के ताजे फलों को खाने या इनसे रायता बनाकर पीने से लिवर स्वस्थ रहता है अगर मकोय के ताजे फल न मिले तो इसके पंचाग का काढ़ा बनाकर भी सेवन करना लिवर को हेल्दी रखने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ें ~ फैटी लिवर का रामबाण घरेलू इलाज
पीलिया रोग में मकोय के फायदे
पीलिया के रोगी को मकोय के ताजे फलों का सेवन सुबह खाली पेट नियमित तौर पर करना लाभकारी होता है।
इसके अलावा इसके पंचाग से काढ़ा बनाकर उसमें थोड़ी सी मात्रा में हल्दी पाउडर डालकर पीलिया के रोगी को पिलाने से इस रोग से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है साथ ही Makoy ka ras खून साफ करने के भी मददगार होता है।
पेट के रोगों में मकोय के फायदे
पेट के रोगों के लिए मकोड़े काफी फायदेमंद होती है इसके फल और पत्तियों का उपयोग करने से पेट का अल्सर ठीक होता है।
मकोय के पंचांग का काढ़ा बनाकर पीने से पेट दर्द, पेट फूलने व अपच जैसी समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिलता है।
मकोय के फल और पत्तियों का सत्त यानि Makoy ark निकाल कर नियमित दिन में दो बार सेवन करने से पेट की तमाम तरह की बीमारियों से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें ~ पेट के अल्सर का घरेलू उपचार
बुखार में मकोय के फायदे
बुखार की समस्या से राहत पाने के लिए मकोय के फलों का प्रयोग किया जा सकता है इनके उपयोग से बुखार के कारण शरीर में आई हुई कमजोरी दूर होने के साथ साथ बॉडी का टेम्परेचर भी कंट्रोल करता है।
इसके अलावा मकोय के पंचाग का काढ़ा बनाकर बुखार में पिलाने से भी बुखार उतरने के साथ शरीर में एनर्जी प्राप्त होती है।
गैस एसिडिटी में मकोय के फायदे
किसी भी प्रकार की एसिडिटी गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मकोय का पूरा पौधा यानि Makoy plant ही लाभकारी होता है।
मकोय के पंचाग का काढ़ा बनाकर उसमें पीपल के फल का चूर्ण मिलाकर खाना खाने के बाद रोजाना सुबह शाम सेवन करने से गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें ~ एसिडिटी के कारण और घरेलु इलाज
त्वचा रोगों में मकोय के फायदे
स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मकोय के पत्ते (Makoy ke patte) बहुत मददगार होते हैं इसके लिए मकोय के पत्तों और टहनियों को पीसकर पेस्ट बना कर त्वचा पर लेप लगाने से दाद, खाज, खुजली, स्किन इंफेक्शन जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
मकोय की पत्तियों का रस निकालकर इससे त्वचा को धोने से सोरायसिस रोग में होने वाले दाग धब्बों या घावों की समस्या में भी फायदा होता है।
दिल को हेल्दी रखने में मकोय के फायदे
दिल को स्वस्थ रखने के लिए मकोय के फलों का सेवन सुबह के समय नियमित करने फायदा होता है इसके फलों से जूस निकालकर पीना भी ह्रदय के लिए लाभकारी होता है।
इसके साथ ही मकोय की पत्तियों, फलों और टहनियों (डालियां) का काढ़ा या सत्त बनाकर दिन में 2 से 3 बार कुछ दिन तक लगातार पीने से ह्रदय रोगों में फायदा होता है।
यह भी पढ़ें ~ दिल को स्वस्थ रखने के घरेलु उपाय

मकोय के स्वास्थ्य लाभ : Makoy health benefits in hindi
ऊपर बताये गये Makoy ke fayde के अलावा इसके और भी बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते है जैसे
- मकोय का फल फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन कब्ज दूर करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
- मकोय के पके हुए फलों में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इन फलों का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में यह सहायक होते है।
- पके हुए मकोय के फलों का कुछ दिन लगातार सेवन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं तथा फेफड़ों में जमे हुए कफ से भी छुटकारा मिलता है।
- खांसी की समस्या से राहत दिलाने में भी मकोय के फलों का सेवन लाभदायक होता है।
- मकोय के पके हुए फलों में विटामिन सी की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके फलों का नियमित सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
मकोय का सेवन कैसे करें – Makoy uses in hindi
अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार Makoy का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जाता है मकोय के फलों को सुबह के समय चबाकर खाना भी अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में लाभदायक होता है।
मकोय के ताजे पत्तों को चबाना या इनका रस निकालकर थोड़ा सा देसी घी मिलाकर सेवन करने से दंत व मसूड़े मजबूत होते हैं तथा मौखिक स्वच्छता होती है।
इसके अलावा मकोय की ताजी पत्तियों का रस निकाल कर पीने से पेट मे अल्सर व पेट के सभी रोगों से राहत मिलती है तथा पाचन तंत्र मजबूत होता है। मकोय की पत्तियों के पेस्ट का प्रयोग स्किन व बालों के लिए भी किया जाता है।
FAQ : Makoy benefits के बारे में सवाल जबाब
Q1. मकोय की तासीर क्या होती है?
इस पौधे यानी Makoy की तासीर गर्म होती है मकोय के कच्चे फल, पके हुए फल तथा इसके बीज सभी की प्रकृति गर्म होती है इसलिए यह वात, पित्त और कफ दौष यानि त्रिदोष से मुक्ति दिलाने में फायदेमंद मानी जाती है।
Q2. मकोय का काढ़ा कैसे बनाएं?
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अनुसार मकोय का काढ़ा बनाने के लिए इसके साथ कुछ अन्य औषधियों या सामग्रियों को मिलाया जाता है जैसे मकोय के बीच, गोखरू, पुनर्नवा, वरुण छाल, कासनी, नीम के पत्ते, पीपल के पत्ते, अमलतास की फली आदि को मिलाकर पानी में उबालकर इसका काढ़ा बनाया जाता है।
निष्कर्ष : Conclusion
इस आर्टिकल में हमने जाना मकोय क्या है, मकोय के फायदे यानि Makoy benefits इसके औषधीय गुण और मकोय का सेवन करने से किन किन रोगों में फायदा होता है तथा मकोय का सेवन करने के तरीके क्या है।
इस लेख के बारे में आपके कोई भी सुझाव या सवाल हो तो आप हमें कमेंट में लिख सकते हैं।
यह लेख Makoy ke fayde aur upyog आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं और अंत में हमारा आपसे निवेदन रहेगा कि पोस्ट को सोशल मीडिया के द्वारा अपने परिवार व दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें ताकि किसी जरूरतमंद को इसका फायदा हो सके।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढ़ें :-

Good healthy tips