लकवा के रोगी के लिए डाइट प्लान | Diet for paralysis patient in hindi

लकवा के रोगी अपनी नियमित डाइट यानि Paralysis patient diet plan में कुछ खाद्य या पेय पदार्थों को शामिल करके लकवा के प्रभाव को कम कर सकते हैं Best diet for paralysis patient के साथ साथ अपनी नियमित दिनचर्या में बदलाव करना भी लकवा रोगी के लिए फायदेमंद होता है इसलिए जानिए पैरालिसिस रोगी के लिए आहार चार्ट Paralysis patient diet chart in hindi 

लकवा या Paralysis एक गंभीर बीमारी है। लकवा के रोगी (Paralysis patient) के शरीर का कोई अंग या शरीर  का आधा हिस्सा काम करना बंद कर देता है और उस भाग में कोई भी गतिविधि महसूस नहीं होती है। आज के लेख में जानेंगे लकवा रोग में क्या खाएं (Diet for Paralysis patient) तथा Paralysis Patient को क्या नहीं खाना चाहिए।

पैरालिसिस के मरीज के लिए बेस्ट फूड्स – Best food for paralysis patient

लकवा यानि Paralysis के रोगी को अपनी नियमित डाइट में कुछ ऐसे फूड्स यानि Best food for paralysis patient को शामिल करना चाहिए जिनमें प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है क्योंकि पोटेशियम से भरपूर फल, सब्जियां, दुध से बनें पदार्थ खाना लकवा रोग में बेहद फायदेमंद होता है।

पैरालिसिस अटैक आ चुके रोगी को अपने भोजन में हमेशा पौष्टिक खाद्य या पेय पदार्थों को ही शामिल करना चाहिए इसके लिए सीजनल फल, हरी सब्जियां, उच्च फाइबर युक्त पदार्थ, बीन्स, साबुत अनाज, ब्रॉकली, बेरीज, पॉपकॉर्न आदि के साथ साथ लहसुन की कलियों का नियमित सेवन करना लकवा रोगी के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होता है।

आयुर्वेद के अनुसार लकवा रोग में डाइट प्लान (Paralysis patient diet) के साथ साथ अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में कुछ सामान्य से बदलाव से लकवा के असर को कम किया जा सकता है और Best diet for paralysis patients से लकवा रोगी सामान्य जीवन जी सकता है।

paralysis patient diet

Table of Contents

लकवा के रोगी का डाइट प्लान : Paralysis patient diet in hindi

लकवा एक ऐसा रोग है जिसमे हमारे नियमित आहार और जीवनशैली का बहुत बड़ा योगदान होता है क्योंकि इस रोग में गर्म तासीर के खाद्य या पेय पदार्थो का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा जिन पदार्थो की तासीर ठंडी हो और जो एसिडिटी पैदा करते हो उनको लकवा रोगी यानि Paralysis Patient के लिए अवॉयड करना बेहद जरूरी होता है।

इसलिए Paralysis Patient को यह पता होना बहुत जरुरी हो जाता है की उसके लिए क्या खाना फायदेमंद है और क्या खाना हानिकारक है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और यहां बताए गए Paralysis patient diet chart in hindi को फॉलो करें।

पैरालिसिस क्या है – What is paralysis

लकवा को पैरालिसिस (Paralysis) भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे पक्षाघात या अधरंग भी कहा जाता हैं। इस बीमारी में शरीर की शारीरिक क्रियाएं रुक जाती है और बोलने में परेशानी होती है। इस बीमारी में शरीर का आधा हिस्सा सुन भी हो जाता है।

शरीर की कुछ मांसपेशियां काम करना बंद कर देती है। लकवा के रोगी को बोलने में परेशानी होती है और मुंह व होंठ या इस रोग से प्रभावित अंग टेढ़े हो जाते हैं।

लकवा बीमारी का सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति की जीभ, मुंह, होंठ आदि पर पड़ता है। पैरालिसिस शरीर के किसी भी भाग या अंग में हो सकता है।

कई बार देखा जाता है कि पैरालिसिस के रोगी या Paralysis Patient को भूलने की बीमारी के साथ-साथ मानसिक समस्याएं भी उत्पन्न होती है। इस बीमारी में शरीर के जिस अंग को पैरालिसिस प्रभावित करता है वह अंग टेढ़ा हो जाता है।

Read more –

मस्तिष्क को स्वश्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए

लहसुन खाने के हैरान करने वाले फायदे और उपयोग

पैरालिसिस अटैक क्यों होता है – Paralysis attack courses 

लकवा रोग में आहार चार्ट या पैरालिसिस का इलाज जानने से पहले हमें लकवा होने के कारण ढूढने की आवश्यकता होती है। पैरालिसिस होने का कारण पता होने पर इस बीमारी से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है, क्योंकि पैरालिसिस होने के कई कारण होते हैं।

किसी बड़े सदमे के कारण या किसी सिर आदि की चोट लगने से भी लकवा हुआ हो सकता है। इसके अलावा अनियंत्रित ब्लड प्रेशर या दिल की धड़कन, अनियंत्रित शुगर आदि भी पैरालाइसिस अटैक होने के मुख्य कारण होते हैं।

लकवा के रोगी का आहार चार्ट – Diet plan for paralysis patient in hindi

पैरालिसिस के रोगी को डाइट प्लान (Diet plan for Paralysis Patient) के हिसाब से नियंत्रित भोजन व खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा पैरालिसिस के रोगी को तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए आगे विस्तार से जानते हैं लकवा के रोगी का डाइट प्लान

  • सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।
  • इसके 1 घंटा बाद एक गिलास दूध, एक कटोरी दलिया, अंकुरित अनाज, एक कटोरी कटे हुए मिक्स फल आदि का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • सुबह के भोजन में दो पतली चपाती, एक कटोरी चावल, एक कटोरी हरी सब्जी, दाल, सलाद, कोई फल आदि का सेवन करना चाहिए।
  • दोपहर बाद नाश्ते में एक कप ग्रीन टी या सब्जियों का सूप का सेवन करना चाहिए।
  • शाम 5 बजे फलों का जूस और केला का सेवन करना चाहिए।
  • रात के भोजन में एक या दो चपाती, एक कटोरी हरी सब्जी और दाल का सूप का सेवन करना चाहिए।
  • रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में थोड़ा अश्वगंधा चूर्ण डालकर पीना पैरालिसिस के रोगी के लिए लाभदायक होता है।
  • इस रोगी यानि Paralysis Patient को नियमित आहार में पोटेशियम युक्त फल सब्जियों का सेवन करना चाहिए जैसे केला, संतरा, एप्पल, टमाटर, स्वीट पोटैटो आदि
  • पैरालिसिस के रोगी को फाइबर का प्रचुर मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि लकवा ग्रस्त रोगी शारीरिक गतिविधियां करने में असमर्थ होता है। इसके कारण कब्ज व पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने से परेशानी बढ़ सकती है।
paralysis patient diet
Paralysis patient diet chart

लकवा रोगी को क्या खाना चाहिए – Lakwa me kya khana chahiye

लकवा ग्रस्त रोगी को इस बात की उचित जानकारी होना बहुत जरूरी होता है की उसके लिए किन पदार्थो का सेवन करना लाभदायक है और किन पदार्थो का उपयोग नुकसानदायक है। इसलिए आगे हम विस्तार से जानेगे की Paralysis Patient के लिए क्या खाना फायदेमंद होता है।

  • पैरालिसिस से ग्रस्त रोगी यानि Paralysis Patient को अन्य बीमारियों से बचने के लिए अपनी डाइट में जरूरी विटामिन व पोषक तत्वों का सेवन अवश्य करना चाहिए।
  • लकवा के रोगी को सन्तुलित व पोषक तत्व युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।
  • पैरालिसिस के रोगी को अनाज में गेहूं जौ, बाजरा आदि का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • दालों में मूंग की दाल का सेवन या मूंग की दाल के सूप का सेवन कर सकते हैं।
  • पैरालिसिस के रोगी को सब्जियों में पालक, सहजन का सेवन, पत्ता गोभी, ब्रोकली आदि का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए।
  • लकवा के रोगी को फलों में केला, अनार, फालसा, अंगूर, सेब, पपीता, संतरा, किन्नू, चेरी, तरबूज आदि का सेवन करना चाहिए।
  • इसके अलावा पैरालिसिस रोग में हल्दी, लहसुन, अजवाइन, सेव का सिरका, तिल, दूध, नारियल पानी, ग्रीन टी, जैतून का तेल, बादाम, अलसी के बीज, घी आदि का सेवन करना लाभदायक होता है।

पैरालिसिस के रोगी को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है इसके लिए पैरालिसिस के रोगी को अनाजों के बारे में जानकारी होनी चाहिए विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए इसे पढ़ें – मिलेट क्या है इसके औषधीय गुण और मिलेट खाने के फायदे 

अब तक आपने जाना पैरालिसिस क्या है, पैरालिसिस अटैक होने के मुख्य कारण और लकवा रोगी को क्या खाना चाहिए यानि Paralysis patient diet chart आगे हम जानेंगे कि पैरालिसिस रोगी को क्या नहीं खाना चाहिए।

लकवा के रोगी को क्या नहीं खाना चाहिए – What not to eat in paralysis patient in hindi

कुछ ऐसे पदार्थ है जिनका सेवन लकवा के रोगी को करने से बचना चाहिए क्योंकि इनका इस्तेमाल करने से इस रोग में परेशानियां बढ़ सकती है।

  • पैरालिसिस के रोगी को नया अनाज और मैदा या मैदा से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • दालों में अरहर, चना, सोयाबीन आदि का सेवन करना हानिकारक होता है।
  • पैरालिसिस के रोगी को सब्जियों में आलू, करेला, भिंडी, अरबी, फूलगोभी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • फलों में जामुन का सेवन लकवा के रोगी को नहीं करना चाहिए।
  • भारी भोजन जैसे राजमा, चना, सोयाबीन, कटहल, पनीर, तला हुआ व पचने में ज्यादा समय लेने वाला भोजन आदि नहीं करना चाहिए।
  • ज्यादा तैलीय व मसालेदार भोजन, अधिक नमक, अचार, कोल्ड ड्रिंक, बेकरी उत्पाद, मांस, अल्कोहल, फास्ट फूड, जंक फूड, शीतल पेय पदार्थ और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का सेवन पैरालिसिस के रोगी यानि Paralysis patient को नहीं करना चाहिए।
  • लकवा रोग में अधिक कार्बोहाइट्रेट और सोडियम वाले आहार का इस्तेमाल Paralysis attack के खतरे को और अधिक बढ़ा सकता है।
paralysis patient diet
Paralysis patient diet plan

लकवा रोगी के लिए सावधानियां – Careful in paralysis disease in hindi

पैरालिसिस के रोगी यानि Paralysis patient को अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव अवश्य करने चाहिए।

  • नियमित पौष्टिक ताजा व हल्का गर्म भोजन करना चाहिए।
  • दिन में तीन से चार बार शांत मन से भोजन करना चाहिए।
  • नियमित रूप से कुछ कम भोजन करना चाहिए।
  • भोजन को चबा चबा कर और धीरे-धीरे करना चाहिए।
  • भोजन के बाद जितना हो सके टहलना जरूर चाहिए।
  • रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी जगने का प्रयास करना चाहिए।
  • हल्का योग, ध्यान और प्राणायाम अवश्य करना चाहिए।
  • पैरालिसिस के रोगी को सिर की मालिश अवश्य करनी चाहिए।
  • शरीर में नारियल के तेल की मालिश करने के बाद धूप में 20 से 25 मिनट उगते सूर्य के सामने बैठना चाहिए।
  • पैरालिसिस के रोगी को ज्यादा आराम करना चाहिए।
  • शांत मन और तनाव रहित रहना चाहिए।

FAQ : Paralysis disease में पूछे जाने वाले सवाल

Q1.  क्या किसी सदमें या मानसिक परेशानी के कारण पैरालिसिस हो सकता है?

Ans  आयुर्वेद के अनुसार कई बार अधिक टेंशन लेने से या अचानक कोई सदमा लगने से भी व्यक्ति पैरालिसिस का शिकार हो जाता है। क्योंकि जब अचानक चिंता या कोई बड़ी घटना होने से दिमाग पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है जिसके कारण तंत्रिका तंत्र नष्ट हो जाता है।

Q2.  क्या शरीर में किसी विटामिन की कमी के कारण पैरालिसिस हो सकता है?

Ans  पैरालिसिस रोग होने में जीवन शैली में आए बदलाव और खानपान में बदलाव को अहम माना जा सकता है और इसके कारण शरीर में होने वाली विटामिन B-12 और बी कॉम्पलेक्स की कमी होने से पैरालिसिस रोग आजकल युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है।

Q3.  क्या पैरालिसिस का रोगी पूरी तरह से ठीक हो सकता है?

Ans अगर किसी व्यक्ति को पैरालिसिस का अटैक आए तो उसके लिए शुरूआत के 4 घंटे बेहद अहम होते हैं क्योंकि अगर इन 4 घंटों के अंदर उसे इलाज मिल जाए तो वह पूरी तरह से ठीक हो सकता है जितना ज्यादा समय लगेगा समस्याएं उतनी ज्यादा बढ़ जाएगी।

Q4.  क्या पैरालिसिस के रोगी को योग व व्यायाम करने से लाभ मिलता है?

Ans  पैरालिसिस के मरीज के लिए योग, व्यायाम व प्राकृतिक चिकित्सा काफी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इन एक्टिविटी  को करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन तेज होता है इससे पैरालिसिस के रोगी को ठीक होने में बहुत सहायता मिलती है, साथ ही रोज सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने जाना लकवा यानि पैरालिसिस क्या है इसके कारण और पैरालिसिस का घरेलू इलाज तथा इससे बचने के लिए क्या खाना फायदेमंद होता है यानि Paralysis patient diet plan और Paralysis patient को क्या सावधानियां रखना जरूरी होता है।

इस आर्टिकल में लिखी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है अतः किसी भी सुझाव को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेवें।

यह लेख लकवा रोग में क्या खाएं (Diet plan for paralysis patient in hindi) आपको कैसा लगा Comment करें और पोस्ट को शेयर भी करें ताकि किसी जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सकें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढ़ें –