चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के घरेलू उपाय | Best face care tips in hindi

चेहरे को चमकदार बनाने के उपाय – Best face pack in hindi

चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये घरेलु टिप्स यानि Homemade face care tips in hindi बेहद कारगर साबित होते है इन Face care tips को आजमाने से त्वचा के दाग धब्बे दूर होकर चेहरे की त्वचा गोरी और चमकदार दिखने लगती है।

आज के समय फास्टफूड्स, जंकफूड्स आदि का चलन अधिक बढ़ने के कारण त्वचा व चेहरे पर दाग धब्बे, पिम्पल्स, कील मुहांसों जैसी समस्याएं बढ़ने लगी है ऐसे में हर कोई घरेलु फेस केयर टिप्स यानि Face care tips at home का प्रयोग करना चाहता है क्योंकि Homemade face care tips का किसी तरह का साइड इफेक्ट्स नहीं होता है।

निरोगी हेल्थ के इस आर्टिकल में जानेंगे त्वचा की सफाई करने में बेसन का उपयोग यानि Besan ka face pack तथा त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए बेसन का प्रयोग कैसे किया जाता है आइए जानते हैं Gharelu face care tips चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के उपाय

बेसन शरीर के अंदरूनी भाग के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। प्राचीन काल से ही खाने के साथ-साथ बेसन को सौंदर्य प्रसाधनों या Gharelu face pack की तरह उपयोग में लिया जाता रहा है। क्योंकि Besan ka face pack किसी भी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेसन जितना भोजन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, उतना ही त्वचा के लिए भी उपयोगी होता है। बेसन के कई सौंदर्य लाभ होते है।

त्वचा के लिए Besan face pack प्रयोग करने से त्वचा के रोगों या स्किन इंफेक्शन से बचने के साथ साथ खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं। इस face care routine के प्रयोग से त्वचा पर निखार आने के साथ नमी भी बरकरार रहती है।

त्वचा की सफाई करने के लिए बेसन या Natural face care tips एक अच्छा उपाय है। त्वचा को सुखा रखने के लिए जैसे टेलकम पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है,

उसी तरह से बेसन में भी त्वचा से तेल को सोखने की क्षमता होती है। स्किन के लिए बेसन का उपयोग साबुन के इजाद से पहले से प्रचलित है।

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए बेसन का उपयोग : Face care tips at home in hindi

face care tips in hindi

सनटैन को दूर करने के लिए बेसन

तेज धूप की किरणों के संपर्क में आने से शरीर की त्वचा के ऊपर काले धब्बे बन जाते हैं। जिनको हम बेसन के उपयोग यानि Gharelu besan face pack से दूर कर सकते हैं।

बेसन का इस्तेमाल सर्दियों में त्वचा की टोन को डि-टेनिंग और चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। इसके सुपर क्लींजिंग गुण चेहरे को बेहतरीन बनाने में मददगार होते हैं।

सामग्री

  • चार छोटे चम्मच बेसन
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी

प्रयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर घोल बना लें।
  • इसके बाद इस घोल को अपने चेहरे और स्क्रीन पर लेप के रूप लगा ले और सूख जाने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • इस प्रक्रिया को नियमित करने से सनटैन की समस्या से बहुत जल्द राहत मिलती है व त्वचा चमकदार व खूबसूरत बनती है।

चेहरे पर निखार लाने के लिए बेसन : Skin glow face care tips in hindi

अधिक प्रदूषण, धूल मिट्टी, मौसम में बदलाव या सूर्य की तेज किरणें, इनका सीधा असर चेहरे पर होता है। इससे चेहरे की चमक व रंगत समाप्त होने लगती है। ऐसे में चेहरे की रंगत में निखार लाने या सुंदरता बढ़ाने के लिए बेसन का लेप यानि Basan face mask for glowing skin फायदेमंद होता है।

सामग्री

  • एक चम्मच संतरे के छिलके का बारीक पाऊडर
  • दो चम्मच बेसन
  • एक चम्मच मलाई

प्रयोग करने का तरीका

  • इन सभी सामग्रियों को मिलाकर अच्छे से मिश्रण तैयार करें।
  • इस मिश्रण को पूरे चेहरे या गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो ले।
  • ऐसा कुछ दिन लगातार करने से चेहरे पर चमक आने यानि Gora hone के साथ साथ चेहरा खूबसूरत बन जाता है।

मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए बेसन : Pimples face care tips in hindi

चेहरे पर कील मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिलाने में जिंक महत्वपूर्ण होता है तथा यह इस समस्या को दूर करने में सक्षम भी है।

जिंक की कुछ मात्रा बेसन में भी पाई जाती है। इसलिए चेहरे पर कील मुहांसों को दूर करने के लिए बेसन का उपयोग लेप के रूप में किया जा सकता है।

सामग्री

  • एक चम्मच बेसन
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • दो चम्मच ताजा दूध

प्रयोग करने का तरीका

  • एक बाउल में सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर इस घोल को लेप के रूप में चेहरे व गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • उसके बाद 20 से 25 मिनट तक सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
  • इस प्रयोग से मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ-साथ चेहरे पर चमक आती है तथा चेहरा खूबसूरत हो जाता है।

तैलीय त्वचा से राहत दिलाने में बेसन : Oily skin face care tips in hindi

तेलीय त्वचा एक आम समस्या है जो हार्मोनल परिवर्तन व अन्य कारणों से हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी बेसन का उपयोग यानि Basan face mask for oily skin मददगार होता है क्योंकि बेसन में सुपर क्लींजिंग गुण होता है जो चेहरे के तेल को क्लीन करने में सक्षम होता है।

सामग्री

  • दो चम्मच बेसन
  • पांच चम्मच गुलाब जल

प्रयोग करने का तरीका

  • बेसन और गुलाब जल को किसी बाउल में मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • सूख जाने के बाद इस लेप को ठंडे पानी से धो लें।
  • नियमित ऐसा करने से न सिर्फ तेलीय त्वचा की समस्या से छुटकारा मिलेगा बल्कि चेहरे की सुंदरता भी बढ़ जाती है।

डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में बेसन : Dead skin face care tips in hindi

अगर मृत त्वचा को साफ नहीं किया जाए तो त्वचा बेजान नजर आने लगती है। क्योंकि मृत त्वचा रोम छिद्रों को ढक लेती है जो मुहांसों व ब्लैकहेड्स का कारण बन सकता है।

इससे बचने के लिए नियमित बेसन के लेप से चेहरे को साफ करना जरूरी होता है क्योंकि Basan face mask for dry skin का सुपर क्लींजिंग गुण चेहरे को मृत त्वचा से छुटकारा दिलाकर चेहरे पर चमक लाने में मदद करता है।

अगर आप चेहरे से ब्लैकहेड्स कैसे हटाएं के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसे भी पढ़ें- ब्लैकहेड्स दूर करने के घरेलू उपाय

सामग्री

  • तीन चम्मच बेसन
  • एक चम्मच चावल का पाउडर
  • दो चम्मच मक्की का आटा
  • दूध आवश्यकतानुसार

प्रयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले बेसन, चावल पाउडर व मक्की के आटे को दूध में मिलाकर पतला पेस्ट बना लें।
  • फिर इस तैयार पेस्ट को 10 मिनट तक आराम से चेहरे पर रगड़ते रहें और बाद में पानी से चेहरा धो लें।
  • इससे चेहरे के ऊपर की डेड स्किन हट जाती है और चेहरा साफ होकर चेहरे पर ग्लो आता है।

चेहरे से अनावश्यक बालों को हटाने के लिए बेसन : Hair removal face care tips in hindi

भारत में प्राचीन समय से ही शिशुओं के अनावश्यक बालों को हटाने के लिए बेसन का उपयोग किया जाता रहा है Basan face mask for hair removal का उपयोग शिशु के अलावा कोई भी अनावश्यक बालों को हटाने के लिए कर सकता है।

इसके लिए सबसे पहले भाप के द्वारा अपने चेहरे के रोम छिद्रों को खोल लें, ताकि बेसन को चेहरे पर रगड़ने से एलर्जी या सूजन ना हो पाए।

सामग्री

  • एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच बेसन
  • दो चम्मच सरसों का तेल
  • चार चम्मच एलोवेरा जेल
  • दो बूंद लैवेंडर का तेल

प्रयोग करने का तरीका

  • सबसे पहले सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • उसके बाद इस पेस्ट को सावधानी से उस हिस्से पर लगाएं जहां से आपको अनावश्यक बाल हटाने हैं। लेकिन ध्यान रखें पहले भाप द्वारा रोम छिद्र जरूर खोल लें।
  • सूख जाने के बाद इसे एक सूती कपड़े के द्वारा आराम से बालों की जड़ों की विपरीत दिशा में रगड़ें।
  • यह प्रयोग हफ्ते में दो बार करें। इस विधि से कुछ ही समय बाद अनचाहे बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

अब तक हमने जाना चेहरे की सुंदरता कैसे बढ़ाएं (Best face care tips in hindi) अब आगे जानते है इसके बारे में पूछे जाने वाले मुख्य सवाल जबाब क्या है।

FAQ

Q 1. बेसन से मुंह कैसे धोएं?

Ans  इसके लिए बेसन और ओटमील का मिश्रण बनाकर चेहरे को गिला करके इस मिश्रण से चेहरे की अच्छे से मालिश करें। यह चेहरे से तेल साफ करके त्वचा के रोम छिद्रों को साफ करता है तथा स्किन में निखार लाता है। तथा बेसन का प्रयोग बहुत अच्छा फेस केयर टिप्स होता है।

Q 2. चेहरे को गोरा और चमकदार कैसे बनाएं?

Ans  चेहरे को गोरा व खूबसूरत बनाने के लिए दूध में बेसन, थोड़ी सी हल्दी व शहद मिलाकर इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें और 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। यह प्रयोग कुछ दिन लगातार करने से त्वचा में निखार आता है।

Q 3. बेसन और दूध लगाने से क्या होता है?

Ans  दूध में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाना ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में बेसन व थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से कील मुंहासे, ऑयली स्किन तथा त्वचा के रूखेपन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

निष्कर्ष

इस लेख में बताये गए फेस केयर टिप्स यानि Homemade face care tips in hindi और बेसन के गुणों का लाभ उठाते हुए अपने चेहरे को खूबसूरत व गोरा बना सकते हैं।

साथ ही बेसन का उपयोग सौंदर्य प्रसाधन की तरह करके सौंदर्य प्रसाधनों पर होने वाले आर्थिक व्यय से भी बच सकते हैं तथा अपनी त्वचा को भी सुंदर कोमल बनाए रख सकते हैं।

बेसन के स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए इसे भी पढें- बेसन खाने के फायदे और नुकसान

इस आर्टिकल चेहरे की सुंदरता कैसे बढ़ाएं यानि Best face care tips in hindi के बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो comment बॉक्स में अवश्य लिखें तथा पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि किसी जरूरतमंद को इसका फायदा हो सके।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें भी पढ़ें-