Body ko fit kaise kare in hindi | फिट रहने के लिए आसान से व्यायाम

शरीर को फिट कैसे करें : Body ko fit kaise rakhe in hindi

फिट रहने के लिए व्यायाम : शरीर को फिट, तंदुरुस्त और स्वस्थ रखने के लिए अपनी नियमित डाइट में बदलाव लाना और रोज व्यायाम करना बेहद जरुरी होता है, इसके लिए ये 7 एक्सरसाइज स्टेप्स सबसे अच्छा उपाय है इसलिए इस फिट और स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम यानि Body ko fit kaise kare in hindi लेख को पूरा पढ़ें।

फिट शरीर के अलावा सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए भी व्यायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस लेख में फिट रहने के लिए कुछ आसान व्यायाम (Body fitness tips in hindi) बताए गए हैं जिनके द्वारा आप अपने शरीर को फिट और आकर्षक बना सकते हैं आइए जानते हैं फिट रहने के लिए आसान एक्सरसाइज Body ko fit kaise kare in hindi

Body ko fit kaise kare in hindi : फिट रहने के लिए व्यायाम

शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए नियमित व्यायाम या एक्सरसाइज करने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोगी और जवान रह सकते हैं।

कुछ ऐसे व्यायाम (Body fitness tips in hindi) के बारे में जानते हैं जिनमें अधिक मेहनत नहीं है और ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह घर पर आसानी से किए जा सकते हैं। साथ ही इन आसान टिप्स के माध्यम से स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें – स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें क्या है 

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें 

बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज (Body ko fit kaise kare in hindi) के बारे में जानने से पहले सुबह जल्दी उठने के स्वास्थ्य लाभ जानते है।

हमेशा फिट और स्वस्थ रहने के लिए हमेशा सूर्योदय से पहले उठना चाहिए क्योंकि सुबह के समय ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है व सूर्य निकलने के बाद यह कम होने लगती है।

इसलिए सुबह सूर्योदय से पहले जल्दी उठने पर आप अपने आप को तरोताजा और स्वस्थ महसूस करेंगे। इसके अलावा सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज या योग, व्यायाम करने को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं,

क्योंकि इससे शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं और शरीर मे ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) भी सुचारू रूप से होता है।

फिट रहने के लिए 7 घरेलू एक्सरसाइज – Body ko fit kaise kare in hindi

Body ko fit kaise kare in hindi

पुशअप्स

शरीर को फिट रखने के लिए पुशअप सबसे प्रभावी उपाय है। यह हाथों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है तथा चेस्ट को भी मजबूत बनाने में मददगार होता है।

इसको करने के लिए आप फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों की हथेलियों को फर्श पर रखें व अब दोनों हाथों और पैरों की उंगलियों पर वजन डालते हुए शरीर को ऊपर करें।

फिर दोनों हाथों की कोहनियों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे करें और छाती को फर्श के पास लेकर जाएं, यही प्रक्रिया बार बार दोहराएं। इसको नियमित करें व धीरे-धीरे इसके सेट भी बढ़ाते रहें।

स्पॉट जॉगिंग

इसको करने के लिए सबसे पहले रनिंग शूज पहनें, क्योंकि दौड़ने के लिए सही जूते पहनना अनिवार्य होता है। सीधे खड़े हो जाएं, जैसे चहल कदमी करते हैं अगर किसी को कमर, पीठ या घुटनों में दर्द की समस्या नही है तो हल्का उछाल लेते हुए जॉगिंग करें।

यह पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ने के साथ वजन भी कम होता है और आलस्य व सुस्ती भी दूर होती है।

यह पढ़ें ~ वजन घटाने के लिए डाइट प्लान

स्पॉट स्किपिंग

इसके लिए सीधे खड़े होकर कल्पना करें कि हाथों में रस्सी पकड़ी गई है। रस्सी को पीछे से आगे की तरफ लेकर जाए जैसे ही रस्सी पैरों के करीब आए एक पैर को घुटनों से हल्का सा मोड़ें,

फिर रस्सी जैसे ही पीछे जाए, तो घुटनों को सीधा करते हुए दूसरा पैर मोड़े। इस दौरान उछलना नहीं है बल्कि घुटनों को एक के बाद एक जल्दी-जल्दी मोड़ना है।

हाथों को भी ऐसे घुमाना है जैसे रस्सी पकड़ी गयी हो। इसे करते समय एड़िया फर्श से नही छूनी चाहिए केवल पंजो पर ही कूदे। इसको करने से पूरे शरीर का व्यायाम होता है तथा इससे पेट की चर्बी भी कम होती है।

वॉल पुशअप्स

इसमें दीवार के सामने थोड़ी दूरी पर खड़े होकर दोनों हाथों को कंधे के समांतर सीधा रखते हुए दोनों हथेलियां दीवार पर रखें तथा दोनों पैरों को आपस में चिपका लें।

हाथों को कोहनी से मोड़ तथा चेहरा दीवार के पास ले जाएं, जैसे जमीन पर पुशअप्स करते हैं उसी प्रकार से दीवार पर पुशअप्स करें।

जब चेहरा दीवार के करीब जाए तब उसी अवस्था में कुछ सेकंड रुके फिर हाथों को सीधा करते हुए सामान्य स्थिति में लौट आए ऐसा कई बार दोहराते रहे इसको करने से कंधे, सीना और हाथ की चर्बी कम होती है और कंधे व हाथ मजबूत होते हैं।

हाई लेग वचेस

इसको करने के लिए पीठ के बल सीधा लेट जाएं, दोनों हाथों को फर्श पर सीधा रखें तथा दोनों पैरों को 45 डिग्री एंगल पर ऊंचा उठाएं। दांया पैर सीधा रहने दे,

बाएं पैर को घुटने से मोड़कर घुटने को सीने तक ले जाने की कोशिश करें। फिर दाएं पैर को मोड़ते हुए बायां पैर 45 डिग्री पर सीधा करें, पैरों को जल्दी-जल्दी बदलें।

यह एक साइकिल की तरह है जिसे फर्श पर लेट के करना होता है और पैरों से पैडल चलाना है। बिस्तर पर लेट कर भी इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है।

यह पैरों के लिए और पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज होती है। इससे कमर के नीचे का हिस्सा भी सही आकार में रहता है।

यह भी पढ़ें –  Morning exercise करने के फायदे क्या है 

ग्लूट ब्रिज

यह एक्सरसाइज शरीर के पिछले हिस्से यानी रीड की हड्डी पर प्रभावी रूप से काम करता है। यह नितंब को भी आकर्षक रूप प्रदान करने में मददगार होता है।

यह व्यायाम संपूर्ण शरीर के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए फर्श पर सीधे लेट जाएं।

दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें तथा अपने दोनों हाथों को सीधा करके फर्श पर रखें, अब दोनों हाथों पर जोर डालते हुए अपने हिप्स को ऊपर उठाएं तथा कुछ सेकंड के लिए ऊपर रोके रखें फिर धीरे-धीरे नीचे आएं।

इस तरह से ग्लूट ब्रिज एक्सरसाइज का अभ्यास नियमित रुप से कुछ दिनों तक लगातार करते रहें तथा साथ ही इसके सेट को भी धीरे धीरे बढ़ाते रहें।

साइड प्लैंक्स

यह एक्सरसाइज शरीर को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ रीड की हड्डी में स्थिरता, ऊपरी शरीर की ताकत में सुधार तथा मजबूती प्रदान करता है।

इस व्यायाम को करने से शरीर में संतुलन भी बढ़ता है। इसके लिए फर्श पर दाएं तरफ करवट लेकर लेट जाएं, दाया पैर पर बाएं पैर को रखें।

अपने दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ कर फर्श पर रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा करें, अब दाएं हाथ पर जोर डालते हुए अपने शरीर को ऊपर उठाएं।

यह एक्सरसाइज नियमित करें और इसके सेट बढ़ाते रहें। इससे  Fit body के साथ शरीर को बहुत फायदा मिलता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने जाना फिट रहने के लिए व्यायाम करना क्यों जरूरी है और शरीर को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए (Body ko fit kaise kare in hindi) कौन कौन से व्यायाम करने चाहिए और इनको रोजाना करने से शरीर में कोनसे स्वास्थ्य लाभ होते है।

इस लेख शरीर को फिट कैसे करें – Body ko fit kaise kare in hindi के बारे में आपके कोई सुझाव या सवाल हो तो Comment बॉक्स में अवश्य लिखें और पोस्ट को शेयर भी करें ताकि यूँही स्वास्थ्यवर्धक जानकारियां आप तक पहुँचती रहें।

-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-

इन्हें पढें