चकुंदर के 11 फायदे (Beetroot benefits in hindi) चुकंदर के फायदे
गहरे लाल रंग का दिखने वाला Beetroot यानि चकुंदर रक्तवर्धक होने के साथ साथ अनेक औषधीय गुणों का भंडार है इसका किसी भी रुप में उपयोग करने के फायदे यानि Beetroot benefits आपको हैरान कर सकते है।
चकुंदर का उपयोग सलाद, जूस [Beetroot juice] सूप [Beetroot soup] पाउडर [Beetroot powder] आदि के रूप में किया जा सकता है चकुंदर शरीर को अनेक रोगों से बचाने वाले गुणों का खजाना है, Beetroot में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।
निरोगी हेल्थ के इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे Beetroot या चकुंदर क्या है, इसके औषधीय गुण (Beetroot nutrition in hindi), चकुंदर के चमत्कारी फायदे और नुकसान (Beetroot nutrition benefit and side effect in hindi) क्या है।

Table of Contents
- 1 चकुंदर क्या है : What is Beetroot
- 2 चकुंदर में औषधीय गुण : Beetroot nutrition benefits in hindi
- 3 चकुंदर के फायदे और उपयोग : Beetroot benefits and uses in hindi
- 3.1 मधुमेह रोग में चुकंदर का सेवन
- 3.2 एनीमिया में चुकंदर का सेवन
- 3.3 हाई ब्लड प्रेशर में चकुंदर का सेवन
- 3.4 कोलेस्ट्रॉल कम करने में चकुंदर का सेवन
- 3.5 सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाने में चुकंदर का सेवन
- 3.6 कैंसर रोग में चुकंदर का सेवन
- 3.7 कब्ज दूर करने में चकुंदर का सेवन
- 3.8 दिमाग तेज करने में चकुंदर का सेवन
- 3.9 थकान दूर करने में चुकंदर का सेवन
- 3.10 गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर का प्रयोग
- 3.11 हड्डियों के लिए चकुंदर का सेवन
- 4 चुकंदर के अन्य प्रयोग : Beetroot ke fayde
- 5 चकुंदर के पत्तों के लाभ : Beetroot leaves benefits in hindi
- 6 चुकंदर के नुकसान : Beetroot side effects in hindi
- 7 FAQ : चुकंदर के बारे में पूछे जाने वाले सवाल
चकुंदर क्या है : What is Beetroot
यह मीठा, पुष्टिकर और मानसिक तरावत बढ़ाने वाला एक प्रकार का फल होता है Beetroot एक प्रकार की जड़ है चुकंदर की सब्जी बनाकर या कच्चा सलाद के रूप में खा सकते हैं या Beetroot juice बनाकर पी सकते है,
लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है चुकंदर औषधीय गुणों का खजाना होता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से चुकंदर के फायदे यानि Beetroot benefits अनगिनत होते हैं कई तरह के पोषक तत्वों और ओषधीय गुणों से भरे रक्तवर्धक चुकंदर का जूस यानि Beetroot juice पीने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
चुकंदर में प्रचुर मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं जो रक्त शोधन में सहायक होते हैं। चकुंदर एक फैट फ्री और काम कैलोरी वाला ठंडी तासीर का एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है।
चकुंदर में औषधीय गुण : Beetroot nutrition benefits in hindi
चुकंदर का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने से लेकर सेक्सुअल स्टैमिना तक बढ़ाने में उपयोगी होता है इसका सेवन करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है व लिवर को शक्ति मिलती है।
यह दिमाग के लिए भी अच्छा है और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है Beetroot एक नेचुरल फूड कलर के रूप में काम करता है।
इसका अनेक तरह से उपयोग किया जा सकता है चुकंदर का सेवन सलाद [Beetroot salad], ज्यूस, हलवा, Beetroot soup आदि किसी भी रूप में कर सकते हैं।
चुकंदर प्राकृतिक शुगर का सबसे अच्छा स्रोत है इसमें सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, फाइबर, आयरन, विटामिन-B1, विटामिन-B2 और विटामिन-सी जैसे अनेक तत्व पाये जाते हैं इसमें कैलोरी कम होती है और यह फैट फ्री होता है।
यह एक बेहतरीन फल है जो रक्त को साफ करने के काम आता है इसकी तासीर ठंडी होती है इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं यह प्राकृतिक शर्करा का अच्छा स्रोत है।
चकुंदर के फायदे और उपयोग : Beetroot benefits and uses in hindi
मधुमेह रोग में चुकंदर का सेवन
डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति चुकंदर का सेवन करके अपनी मीठा खाने की इच्छा यानि तलब को आसानी से मिटा सकते हैं।
इसको खाने का फायदा यह है कि मीठे की तलब पूरी होने पर भी यह आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता क्योंकि Beetroot ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है इसका अर्थ यह खून में बहुत धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है।
चकुंदर में बहुत कम कैलोरी होती है और इसका फैट फ्री होना भी इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी बनाता है।
इसलिए शूगर से पीड़ित व्यक्ति को इसका ज्यूस [Beetroot juice] और इसके पत्तों के ज्यूस का नियमित सेवन करना डायबिटीज से राहत दिलाने में मददगार होता है।
इसे भी पढ़ें – मधुमेह के लिए आहार चार्ट
एनीमिया में चुकंदर का सेवन
चुकंदर में बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है और आयरन की मदद से हीमोग्लुटनिंन बनता है जो कि रक्त का ही एक ऐसा हिस्सा होता है।
यह ऑक्सीजन और बहुत से पोषक तत्वों को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है, Beetroot के यही आयरन तत्व एनीमिया से लड़ने में मदद करते हैं।
लोगों का मानना है कि लाल रंग होने के कारण चुकंदर खून की कमी को मिटाने में मदद करता है और इसी कारण यह एनीमिया में खाना चाहिए हालांकि इसमें आधा सच भी छिपा हुआ है क्योंकि यह ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा मैं बहुत अधिक वृद्धि करता है।
हाई ब्लड प्रेशर में चकुंदर का सेवन
चुकंदर नाइट्रेट्स का अच्छा स्रोत होता है इसका सेवन करने से यह नाइट्राइटस और गैस नाइट्रिक ऑक्साइडस में बदल जाता है यह दोनों तत्व धमनियों (रक्त वाहिनियों) को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होते हैं।
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया है कि नियमित 500 ग्राम चुकंदर खाने से लगभग 6 घंटे में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो जाता है।
इसके अलावा चुकंदर और इसके पत्ते फोलेट का अच्छा स्रोत है जो उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
इसलिए नियमित तौर पर चुकंदर में गाजर और सेव मिलाकर इस का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर में काफी कमी आती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में चकुंदर का सेवन
चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्लेवेनॉइड्स और बेटासायनिन पाया जाता है और इस बेटासायनिन के कारण ही चुकंदर का रंग लाल या बैंगनी होता है।
चुकंदर एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है यह एलडीएल कोलेस्ट्रोल का ऑक्सीकरण कम करने में मदद करता है जिसके कारण यह धमनियों में नहीं जमता।
इससे दिल के दौरे का जोखिम कम हो जाता है और ह्रदय मजबूत होता है इसलिए जिनका खराब कोलेस्ट्रॉल अधिक रहता है उनको चुकंदर का सेवन नियमित करना लाभदायक माना गया है।
इसे भी पढ़ें – हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण कारण और उपाय
सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाने में चुकंदर का सेवन
चुकंदर को नेचुरल वियाग्रा भी कहा जाता है पुराने समय में इसका इस्तेमाल यौन स्वास्थ्य के लिए किया जाता रहा है।
क्योंकि चुकंदर नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज करता है जिससे रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है और जेनेटल्स में खून का दौरा बढ़ता है जिसके कारण निष्क्रिय कोशिकाएं उत्तेजित होती है।
इसके अलावा चकुंदर में बहुत अधिक मात्रा में एक केमिकल “बोरॉन” पाया जाता है, जो कि ह्यूमन सेल्स हार्मोन के निर्माण में मददगार होता है।
इसलिए चकुंदर का नियमित सेवन यौन शक्ति में वृद्धि करने के साथ साथ स्टेमिना और सेक्स टाइम में भी वृद्धि करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें – यौन शक्ति बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय
कैंसर रोग में चुकंदर का सेवन
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी चकुंदर को बेहद फायदेमंद माना गया है चुकंदर का बेटासायनिन तत्व एक और बहुत ही आवश्यक काम करता है।
हावर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि जिन को ब्रेस्ट या प्रोस्टेट कैंसर की समस्या होती है वह अगर चुकंदर का नियमित सेवन करते हैं तो उनके ट्यूमर बढ़ने की गति 12.5 प्रतिशत कम हो जाती है।
जिन लोगों को यह गंभीर बीमारी नहीं है उनको चुकंदर खाने से इसका जोखिम बहुत कम हो जाता है इसलिए ऐसी गम्भीर बीमारी से शरीर को सुरक्षित रखने के लिए चकुंदर का सेवन करना लाभदायक है।
कब्ज दूर करने में चकुंदर का सेवन
चुकंदर में अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण यह एक रेचक औषधि के रूप में काम करता है इसका नियमित सेवन करने से पेट सही रहता है व स्टूल नरम हो जाता है,
साथ ही पेट के सारे टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं यह पाचन क्रिया में भी सुधार करता है और आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी चुकंदर को उत्तम माना गया है।
पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से बचने के लिए नियमित चकुंदर के ज्यूस में नींबू का रस व सेंधा नमक मिलाकर पीना चाहिए इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें – कब्ज का रामबाण इलाज
दिमाग तेज करने में चकुंदर का सेवन
चुकंदर में पाए जाने वाले नाइट्रेट तत्व के कारण इस के जूस का नियमित सेवन करने से व्यक्ति का स्टैमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने से मस्तिष्क भी ठीक प्रकार से कार्य करता है।
जिससे सिर दर्द, माइग्रेन आदि समस्याओं से राहत मिलने के साथ-साथ दिमाग भी तेज होता है इसके अलावा चुकंदर का नियमित सेवन करने से डिमेंशिया में भी राहत मिल सकती है।
थकान दूर करने में चुकंदर का सेवन
चुकंदर में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसमें आयरन भी अधिक मात्रा में होता है जो शरीर का स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है इसमें नाइट्रेट तत्व होने के कारण यह धमनियों का विस्तार करने में भी मददगार होता है।
जिससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन ठीक प्रकार से पहुंच पाती है और इससे थकान दूर होती है व शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी प्राप्त होती है। Beetroot का जूस नियमित पीने से शरीर शक्तिशाली और ऊर्जावान होता है।
इसे भी पढ़ें – शारीरिक दुर्बलता दूर करने के उपाय
गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर का प्रयोग
गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर किसी वरदान से कम नहीं है। चुकंदर में उच्च मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है।
यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे बच्चे का मेरुदंड बनने में मदद मिलती है।
यह गर्भावस्था व प्रसव के समय में महिलाओं को अतिरिक्त उर्जा भी देता है जिससे महिलाओं के साथ साथ बच्चे का भी शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होने में मदद मिलती है।
इसके अलावा यह महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान होने वाली हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर करने में बहुत मददगार साबित होता है।
हड्डियों के लिए चकुंदर का सेवन
चुकंदर में मिनरल सिलिका होता है जो कैल्शियम की पूर्ति करता है कैल्शियम शरीर के लिए जरूरी तत्व होता है।
कैल्शियम से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए चुकंदर के जूस का नियमित सेवन करना चाहिए।
बच्चों और युवाओं को चुकंदर चबा चबा कर खाना चाहिए इससे दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं इसके साथ ही नियमित एक गिलास चकुंदर का ज्यूस पीने से आरिस्टप्रोसिस और हड्डियों व दाँतों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – जोड़ों में दर्द का इलाज

चुकंदर के अन्य प्रयोग : Beetroot ke fayde
अब तक बताएं गए चकुंदर के फायदे और स्वास्थ्य लाभ के अलावा इसके और फायदे यानि Beetroot benefits होते हैं जैसे
- इसके रस या चुकंदर को पानी में उबालकर इसका सूप बनाकर नियमित पीने से गुर्दे की पथरी भी निकल जाती है और लिवर की सूजन भी दूर होती है।
- यह छाती में जमने वाले कफ, बलगम को निकालकर सांस नली को भी साफ रखने में मददगार है।
- चकुंदर का नियमित सेवन करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है।
- दो चम्मच चुकंदर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर नियमित पीने से पेट की गैस से छुटकारा मिलता है।
- अनियमित मासिक धर्म या मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में चुकंदर का सेवन फायदेमंद होता है।
- महिलाओं में श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, मासिक धर्म, जननांगों के रोग आदि में गाजर और चुकंदर का रस मिलाकर नियमित दो बार सेवन करने से लाभ मिलता है।
- पीलिया के रोगियों को एक एक कप चुकंदर का जूस दिन में 4 बार सेवन करने से फायदा मिलता है।
- बालों में रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर के रस में सिरका मिलाकर सिर में लगाने से कुछ दिनों में लाभ मिलता है।
- गुलाबी त्वचा पाने के लिए चुकंदर काटकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं इससे चेहरे में गुलाबी निखार आ जाता है।
- नियमित एक गिलास चकुंदर का जूस पीने या डेढ़ सौ ग्राम इसे खाने से नाखूनों का फटना उखड़ना बदलाव होना मोटे होना आदि समस्याएं ठीक हो जाती है।
- चुकंदर, टमाटर और गाजर तीनों को मिलाकर जूस पीने से रूखी त्वचा, कील मुंहासे, झाइयां, दाग धब्बे जैसे त्वचा रोगों से छुटकारा मिलता है।
- चुकंदर व टमाटर के रस में दो चम्मच कच्ची हल्दी का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित एक माह तक पीने से त्वचा का रंग गोरा होकर निखार आ जाता है।
चकुंदर के पत्तों के लाभ : Beetroot leaves benefits in hindi
- Beetroot के साथ-साथ इसके पत्ते यानि Beetroot leaves भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं इसके पत्तों के सेवन से मूत्र संबंधी समस्याएं, कब्ज, सूजन, सिर दर्द, पैरालाइसिस तथा कान दर्द में राहत मिलती है।
- चुकंदर के पत्तों का जूस यानि Beetroot leaves juice पीने या पत्तों का साग या सब्जी में डालकर खाने से खून के थक्के बनने की समस्या से छुटकारा मिलता है और इससे ह्रदय रोगों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
- इसके पत्तों को पानी में उबालकर इससे सिर धोने से जुए खत्म हो जाती है।
- इस के पत्ते मेहंदी के साथ पीसकर सिर पर लेप करने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और तेजी से बाल बढ़ते भी है।
- चकुंदर के पत्तों को पीसकर उनमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सिर में लेप करने से बालों की समस्या दूर होती है और बालों का तेजी से विकास होता है।
अब तक आपने जाना चकुंदर के औषधीय गुण और फायदे (Beetroot benefit) आगे इसके सेवन से होने वाले कुछ नुकसान (Beetroot side effect in hindi) के बारे में जानते हैं
चुकंदर के नुकसान : Beetroot side effects in hindi
इसके स्वास्थ्य लाभ यानि Beetroot benefits के साथ साथ Beetroot का सेवन करने की कुछ सावधानियां और इसके कुछ नुकसान भी होते हैं जैसे
- चुकंदर का जूस हमेशा किसी फल या सब्जी आदि के जूस के में मिलाकर पीना चाहिए अकेले चुकंदर का जूस पीने से वोकल कॉर्ड में तकलीफ हो सकती है
- इसका जूस रात को नहीं पीना चाहिए। जूस पीने का सही समय दोपहर के भोजन से पहले या सुबह के समय दिन में कभी भी पी सकते हैं इससे कफ की उत्पत्ति नहीं होती।
FAQ : चुकंदर के बारे में पूछे जाने वाले सवाल
Q1. एक दिन में कितना चकुंदर खाना चाहिए ?
Ans चुकंदर का जूस पीना व इस (Beetroot) को सलाद के रूप में खाना, इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर का सेवन नियमित 150 ग्राम की मात्रा में किया जा सकता है और इसके जूस को एक बार में 100 ml तक सेवन किया जा सकता है लेकिन इस के जूस को अकेला सेवन करने की वजाय अन्य किसी भी ज्यूस में मिलाकर सेवन करना चाहिए।
Q2. चकुंदर खाने से कितना खून बढ़ता है ?
Ans चुकंदर में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे यह शरीर में खून की कमी दूर करता है साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। चुकंदर के जूस का नियमित सेवन करने से ना सिर्फ हीमोग्लोबिन में वृद्धि होती है बल्कि सेहतमंद रहने के साथ-साथ इसके नियमित सेवन से स्किन में भी निखार आता है।
Q3. क्या चकुंदर के बीज का भी सेवन किया जाता है ?
Ans चुकंदर की तरह इसके बीज भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं। चुकंदर के बीज सेक्स की इच्छा को बढ़ाने में मदद करते हैं तथा योन शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ धात रोग से छुटकारा दिलाने और शुक्राणु बढ़ाने में भी उपयोगी माने जाते हैं।
Q4. चुकंदर और शहद मिलाकर खाने से क्या होता है ?
Ans नियमित सुबह के समय एक गिलास चुकंदर के जूस शहद मिलाकर पीने से शरीर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्वों की पूर्ति होती है साथ ही इसका नियमित सेवन करने से हृदय रोग और एनीमिया में भी लाभ मिलता है।
निष्कर्ष – Conclusion
इस आर्टिकल में हमने जाना Beetroot यानि चकुंदर क्या है, चकुंदर के औषधीय गुण यानि Beetroot nutritional value, चकुंदर के स्वास्थ्य लाभ और फायदे और नुकसान क्या है तथा इसका सेवन करने से किन किन बिमारियों से बचा जा सकता है।
इस आर्टिकल चकुंदर के फायदे और नुकसान – Beetroot benefit and side effect in hindi के बारे में आपके कोई सुझाव या सवाल हो तो Comment बॉक्स में लिखें और आर्टिकल को शेयर भी करें जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढ़ें

Nice
V Good article