दिल को मजबूत कैसे रखें – Heart healthy tips in hindi – दिल को मजबूत करने का उपाय
आज के समय व्यस्त जीवनशैली के कारण दिल के कमजोर होने की समस्या होने लगी है पहले हार्ट प्रॉब्लम्स उम्रदराज लोगो में होती थी लेकिन अब तो कम उम्र के लोग भी जानना चाहते है कि दिल को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए Healthy heart tips at home in hindi
लेकिन क्या आप जानते है अपनी नियमित आदतों में थोड़ा सा बदलाव लाकर हम अपने दिल को मजबूत और सेहतमंद यानि Healthy heart आसानी से बना सकते हैं।
निरोगी हेल्थ के इस लेख में जानेंगे हार्ट कमजोर होने के कारण, दिल को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए, दिल को हमेशा स्वस्थ रखने यानि Healthy heart के घरेलू उपाय इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और यहाँ बताये गए Healthy heart tips जानकर अपने दिल को स्वस्थ रखें।
Healthy heart / दिल को मजबूत क्यों रखना चाहिए
दिल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है और इसको स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि यदि किसी प्रकार की ह्रदय सम्बन्धी समस्या हो जाये तो जीवन खतरे में पड़ सकता है क्योंकि हमारा हार्ट ही शरीर के अन्य अंगों तक रक्त की सप्लाई करता है।
दिल से संबंधित रोग बहुत से रोगों का समूह होता है ब्लड प्रेशर, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रोल और अधिक तनाव के कारण शरीर में ब्लड की आपूर्ति करने वाली वाहिकाओं का क्षतिग्रस्त होना इसके सामान्य कारण होते हैं।

Table of Contents
दिल कमजोर क्यों होता है
हार्ट के कमजोर होने के अनेकों कारण होते है दिल के कमजोर होने का मुख्य कारण हमारा लाइफस्टाइल और खानपान तथा परिवारिक हार्ट डिजीज हिस्ट्री हो सकता है।
आजकल मैदे से बनी हुई वस्तुएं या फास्ट फूड, जंक फूड का अधिक प्रयोग होने के कारण दिल कमजोर होने लगता है। आज के समय हार्ट अटैक का हार्ट फेलियर के कारण युवावस्था में ही लोगों की मौत हो रही है।
दिल को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए : Healthy heart tips in hindi
सुबह की धूप लेना
शरीर में होने वाली विटामिन डी की कमी भी दिल की बीमारी का कारण बनती है। इससे कैंसर, डायबिटीज, मोटापे आदि का खतरा भी बढ़ता है।
इसलिए रोज सुबह उगते हुए सूर्य के सामने 15 से 20 मिनट धूप में बिताने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है और तनाव भी कम होता है।
विटामिन डी वाला भोजन जैसे पनीर, संतरे का रस, सोया दूध आदि का नियमित सेवन करना दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें – विटामिन डी की कमी क्या है
पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना
कम पानी पीने वालों की तुलना में नियमित 5 से 7 गिलास पानी पीने वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका बहुत कम हो जाती है। ज्यादा पानी पीने से शरीर हाइड्रेट बना रहता है व इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रखता है।
जबकि डिहाइड्रेशन से ब्लड सर्कुलेशन गिर जाता है व ब्लड क्लॉट का जोखिम बढ़ जाता है जो हृदय के लिए बहुत ही हानिकारक होता है इसलिए दिल को स्वस्थ रखने यानि Healthy heart के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
नियमित पैदल चलना
रोजाना हर घंटे 5 मिनट चलना दिल के स्वास्थ्य यानि Healthy heart के लिए बहुत ही लाभदायक होता है क्योंकि आजकल तो चालीस की उम्र के आसपास ही हृदय की मांसपेशियां सख्त होने लगती है इससे पूरे शरीर में रक्त को पंप करना मुश्किल हो जाता है इसे डायस्टोलिक डिस्फंक्शन कहते हैं।
ऐसा तनाव में भी होता है और ज्यादा समय तक लगातार बैठे रहने के कारण भी ऐसा हो सकता है क्योंकि लगातार 1 घंटे बैठे रहने में 50 कैलोरी, खड़े रहने में 88 कैलोरी और पैदल चलने पर 200 से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
इसलिए नियमित तौर पर पैदल अवश्य चलना चाहिए क्योंकि पैदल चलने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ह्रदय को स्वस्थ और मजबूत रख सकते है।
रात का उपवास करना
शरीर के मेटाबॉलिज्म फंक्शन्स को रिपेयर करने के लिए उसे रोज ब्रेक की जरूरत होती है, ऐसे में उसे रोज रात में कम से कम 11 घंटे आराम देना जरूरी होता है।
इसलिए देर रात में स्नैक्स से बचना आवश्यक है क्योंकि इससे ब्लड फैट, शुगर बढ़ता है जो सीधे हार्ट की हेल्थ को प्रभावित करता है।
कोशिश करनी चाहिए कि शाम 7 बजे के बाद कुछ ना खाया जाए और पर्याप्त मात्रा में 7 से 8 घंटे नींद भी दिल को स्वस्थ व मजबूत रखने के लिए जरूरी होती है।
भोजन समय पर करना
कई बार लोग काम की व्यस्तता या तनाव आदि के कारण खाने-पीने का पैटर्न बदल लेते हैं। नियमित समय की जगह देर से खाना और देर से सोना पड़ता है इससे हार्ट सहित शरीर के अन्य अंगों की सकेंडियम रिदम बिगड़ जाती है।
अगर आप नियमित ज्यादा कैलोरी लेते हैं या कम सोते हैं तो ब्लड प्रेशर 10% तक बढ़ सकता है यह दिल के लिए बहुत ही हानिकारक संकेत होता है। इसलिए अपना नियमित भोजन समय पर ही करें यह स्वस्थ रहने और निरोगी जीवन के लिए बेहद आवश्यक होता है।
योग और व्यायाम करना
शरीर को निरोगी और स्वस्थ रखने के लिए नियमित आधा से एक घंटा योग और व्यायाम जैसी एक्टिविटी अवश्य करनी चाहिए,
रोजाना एरोबिक एक्सरसाइज करें जैसे ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिल राइडिंग, स्विमिंग जंपिंग आदि, इनसे हृदय मजबूत होगा, वजन नियंत्रित रहेगा, कोलेस्ट्रोल कम होगा व शरीर स्वस्थ और निरोगी रहेगा।
अगर एक व्यस्क व्यक्ति हफ्ते में दो से तीन घंटे तक योग व व्यायाम करता है तो इससे Healthy heart के साथ साथ उसमें हार्ट अटैक का जोखिम 60% तक कम हो सकता है।
यूरिनेट समय पर त्यागना
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जब भी पेशाब लगे तो उसे रोकना नहीं चाहिए तुरंत ही करना चाहिए क्योंकि जब ब्लैडर पूरी तरह से भर जाता है तब हार्ट बीट्स बढ़ जाती है।
इससे नसों में खिंचाव होता है व हार्ट अटैक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है इसलिए बार-बार व समय पर यूरिनेट बहुत ही जरूरी होता है।
पौस्टिक आहार का सेवन
पौष्टिक भोजन हमारे दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है जो रक्त में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है।
यह रक्त वाहिकाओं को भी चौड़ा करता है तथा स्वस्थ भी रखता है इसलिए नियमित डेढ़ सौ ग्राम चुकंदर का सेवन अवश्य करना चाहिए।
इसके अलावा अलसी में भी प्रचुर मात्रा में फाइबर, omega-3s फैटी एसिड और लिग्नास नामक एंटीऑक्सीडेंट प्लांट कंपाउंड पाया जाता है।
अलसी ब्लड शुगर और इंसुलिन घटाती है व इन्सुलिन सेंसटिविटी बढ़ाती है इसलिए नियमित एक से दो चम्मच अलसी का सेवन भी जरूर करना चाहिए।

अखरोट और बादाम का सेवन
लो फैट युक्त खाद्य पदार्थों से डबल हेल्दी सेचुरेटेड फेट्स का स्रोत ड्राई फ्रूट्स होते हैं इनमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने यानि Healthy heart में बहुत ही सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें – ड्राईफ्रूट्स के फायदे
हार्ट के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए
ह्रदय संबंधी समस्याएं होने के बाद अधिक मात्रा में कॉफी, चाय, सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स तथा अधिक गैस उत्पन्न करने वाले पदार्थ आदि का परहेज करना आवश्यक होता है,
क्योंकि इन सभी पदार्थो के अधिक मात्रा में सेवन करने से रक्तचाप यानि ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो हमारे Healthy heart के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होता है।
दिल के रोगों से बचने के लिए कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए या बिलकुल ही अवॉइड कर सकते हैं तो और भी अच्छा रहेगा।
FAQ
Q1 क्या खाने से दिल मजबूत होता है?
Ans कमजोर दिल को मजबूत करने के लिए अलसी के बीज यानी कि Flax seeds का सेवन अपने नियमित आहार में अवश्य करें क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो गुड फैट होता है और इससे दिल मजबूत होता है।
Q2 हार्ट के मरीज को कौन सा फल खाना चाहिए?
Ans हृदय रोगी को भरपूर मात्रा में फाइबर वाले फल जैसे सेव, खट्टे फल, मोटे अनाज का प्रचुर मात्रा में सेवन करना चाहिए एवोकाडो भी बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ाता है। इसके अलावा बैरीज और अंगूर भी कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अवश्य सेवन करने चाहिए जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी, अंगूर आदि।
Q 3 हार्ट के मरीज को कौन सा तेल खाना चाहिए?
Ans दिल को हैल्दी रखने यानि Healthy heart के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा माना गया है इसके वर्जिन और एक्स्ट्रा वर्जिन प्रकार बेहद लाभकारी होते हैं इसमें प्रचुर मात्रा में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं जिनके कारण ह्रदय स्वस्थ रहता है।
निष्कर्ष – Conclusion
आज इस लेख में हमने जाना Healthy heart यानि दिल को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए, हार्ट कमजोर क्यों होता है तथा इसे मजबूत करने के लिए क्या खाएं, कोनसी एक्सरसाइज करें तथा दिल को मजबूत करने का उपाय क्या है। इस लेख के बारे में आपके कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में लिख सकते है।
यह आर्टिकल दिल को मजबूत कैसे करें यानि Healthy heart tips in hindi आपको कैसा लगा Comment करें और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ शेयर भी करें ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।
-: लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद :-
इन्हें भी पढ़ें~

स्वास्थ्य वर्धक जनकारी 👌👌👍